National

Petrol Diesel Price: महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! RBI गवर्नर का बड़ा बयान

Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। जिसके कारण लगातार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश में कई प्राइवेट कंपनियों ने पेट्रोल- डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है।

हालांकि अभी तक सरकार ने आम जन के लिए तेल की कीमतें स्थिर रखी हैं। लेकिन संघर्ष लंबा चलते पर भारत में पेट्रोल (Petrol Price) और डीजल की कीमतों में एकदम से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस बात को खुद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है।

Petrol Diesel Price: महंगा होगा पेट्रोल-डीजल!

दरअसल मंगलवार को स्विट्जरलैंड में स्विस नेशनल बैंक और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने एक कॉन्प्रेंस आयोजित की। जिसमें RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर बात की।

ये भी पढ़ें:- Petrol Diesel Price: LPG के बाद अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम!, इतने से होगी बढ़ोतरी

RBI गवर्नर का बड़ा बयान

उन्होंने कहा, “अगर ये स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो सरकार को कीमतों में हुई बढ़ोतरी का कुछ भार ग्राहकों पर डालना ही पड़ेगा। संघर्ष जारी रहने के कारण उत्पाद शुल्क में कटौती की गई है, जबकि सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेता कच्चे तेल की कीमतों में हुई वृद्धि को वहन कर रहे हैं।”

लोगों के लिए चिंता का विषय

बताते चलें कि संजय मल्होत्रा का ये बयान पीएम मोदी के तेल की खपत को कम करने की अपील के बाद आया है। ऐसे में अब ये बयान आना लोगों के लिए चिंता का विषय है। विदेशी मुद्रा भंडार सुरक्षित रखने के लिए पीएम मोदी ने जनता को कम से कम एक साल के लिए सोना ना खरीदने की अपील की है। जिसके बाद सरकार ने सोने पर लगने वाली ड्यूटी 15 % कर दी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें