Business

Gold Silver Price Today: आसमान पर पहुंचे सोने के दाम!, चांदी ने भी मारी लंबी छलांग, हजारों से बढ़े दाम

Gold Silver Price Today May 13: हाल ही में पीएम मोदी ने जनता से कम से कम एक साल तक सोना ना खरीदने की अपील की थी। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट टैरिफ 6% से बढ़ाकर 15% कर कर दिया है। इसी बढ़ोतरी के बीच सोने-चांदी ने बहुत बड़ी उछाल मारी है। आज सोना (Gold) में भारी इजाफा हुआ है तो वहीं चांदी की कीमत भी आसमान छू रही है।

Gold Silver Price Today May 13 : आज आसमान पर पहुंचे सोने के दाम!

केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट टैरिफ 6% से बढ़ाकर 15% कर कर दिया है। ये बढ़ोतरी सोने के इंपोर्ट को कम करने के लिए और चालू खाता घाटे (CAD) पर लगाम लगाने के लिए किया गया है। इससे भारतीय मुद्रा को भी मदद मिलने के आसार है। जो आए दिन ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच रही है।

सोने में 9231 रुपये की भारी उछाल

आज 13 मई को सोने की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोने ने आज 9231 रुपये का भारी उछाल देखने को मिला है। ऐसे में MCX पर सोना 1,62,648 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

आज सोने का लेटेस्ट रेट Gold Price Today

शहर 24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति ग्राम)

  • दिल्ली 16,804
  • मुंबई 16,789
  • देहरादून 16,804
  • चेन्नई 15,634
  • बेंगलुरु 16,789
  • केरल 16,789
  • अहमदाबाद 16,794

चांदी के भाव में 16675 रुपये का इजाफा Silver Price Today

इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाने के इस फैसले के बाद चांदी में भी भारी उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमत में 7.25 परसेंट की भारी तेजी देखने को मिली जिससे इसमें 16675 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। आज MCX पर चांदी की कीमत 2,95,805 प्रति किलोग्राम पर है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें