National

Akhilesh Yadav के भाई Prateek का निधन, खबर मिलते ही पहुंचे पोस्टमॉर्टम हाउस, क्या है मौत की वजह?

Akhilesh Yadav Brother Prateek Death: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा नेता अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव(Prateek Yadav Death) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 38 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। प्रतीक यादव बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव के पति थे। अखिलेश यादव ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। खबर मिलने ही वो खुद पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे।

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन Akhilesh Yadav Brother Prateek Death

बता दें कि प्रतीक यादव के निधन के बाद उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। तड़के सुबह प्रतीक को अस्पताल लाया गया था। हालांकि उन्हें देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि अस्पताल से आने से पहले ही उनका निधन हो गया था।

खबर मिलते ही अखिलेश पहुंचे पोस्टमॉर्टम हाउस

38 साल के प्रतीक यादव काफी फिटनेस फ्रीक थे। ऐसे में उनके यू अचानक चले जाने से हर कोई हैरान है। निधन की जानकारी होते ही अखिलेश यादव सीधा पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे जहां वो डॉक्टरों से मिले। जहां उन्होंने डॉक्टरों से बात की। इस दौरान वो काफी भावुक नजर आए।

अखिलेश ने ट्वीट कर किया जताया शोक

अखिलेश ने भाई की मौत पर सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया। उन्होंने फोटो पोस्ट कर लिखा, “प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि!”

डिप्रेशन में थे प्रतीक? Prateek Yadav Death Reason

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मेदांता में प्रतीक यादव का नसों का इलाज चल रहा था। कहा जा रहा है कि वो डिप्रेशन में भी थे। उन्हें फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी थी। फेफड़ों में क्लॉट की वजह से उनका इलाज चल रहा था। फिलहाल कुछ कह नहीं सकते। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें