Trending

भाई का पहली बार है ना…, दूल्हे ने दुल्हन की जगह खुद को पहना दी वरमाला, Viral Video

Shadi Viral Video: शादियों की वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। कभी दूल्हे का रिएक्शन तो कभी दुल्हन की एंट्री वाला डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होता है। हालांकि इस बार वाला वायरल वीडियो अलग है। वायरल वीडियो में वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हा इतना घबरा जाता है कि दुल्हन को माला पहनाने की जगह खुद ही अपने गले में डाल देता है।

दूल्हे ने दुल्हन की जगह खुद को पहना दी वरमाला

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए तैयार है। सभी इस खास पल को अपने कैमरे में कैद करना चाहते है। तो वहीं जैसे ही वरमाला डालने की बारी आती है तो दूल्हा जल्दीबाजी और घबराहट में दुल्हन की जगह खुद के गले में ही वरमाला डाल लेता है। दूल्हे को देखकर ऐसा लगा कि मानो उसने कभी शादी देखी ही ना हो। ये नजारा देखकर वहां मौजूद आसपास के लोगों ने समझाया, तब जाकर दूल्हे ने माला निकालकर दुल्हन को पहनाई।

यह भी पढ़ेंः- एंट्री में दुल्हन का डांस देख ससुराल वाले हैरान, सदमे में ‘दूल्हा, Video Viral

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मचे

वीडियो वायरल होते ही यूजर्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए। एक यूजर ने लिखा, “भाए ई पहली बार कर रहा है न, इसलिए कन्फ्यूज हो गया.” दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, “लगता है भाई शादी की प्रैक्टिस करके नहीं आया था.” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “दूल्हा इतना एक्साइटेड था कि खुद को ही वरमाला पहना ली.”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें