Dehradun NewsBig News

नर्सिंग अभ्यर्थियों के धरना स्थल पर मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता ने दी बड़ी चेतावनी

देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नर्सिंग अभ्यर्थियों के धरना स्थल पर उस समय हड़कंप मच गया जब कांग्रेस नेता ज्योति रौतेला का लाइव वीडियो सामने आया। रौतेला ने लाइव आकर सरकार को बड़ी चेतावनी दी है।

नर्सिंग अभ्यर्थियों के धरना स्थल पर मचा हड़कंप

बता दें पिछले 36 घंटों से नर्सिंग अभ्यर्थियों के साथ-साथ कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष नेता ज्योति रौतेला पानी अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। रौतेला ने लाइव आकर अपने परिवार से माफ़ी मांगी है। ज्योति रौतेला ने कहा कि अगर मैं कोई भी बड़ा कदम उठाती हूं तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

राज्य सरकार को बताया अहंकारी

ज्योति रौतेला ने कहा टंकी में चढ़े 36 से अधिक घंटे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार का कोई नुमाइंदा यहां नहीं पहुंचा है। मुझे इस बात का अफसोस है जिन लोगों ने इस प्रदेश को बनाया, आज उनके ही बच्चे इस प्रदेश में परेशान है। अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर कई ऐसे मामले हैं जहां लड़कियों को न्याय नहीं मिला है। लाखों नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। लेकिन इस अहंकारी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

ज्योति रौतेला ने खुद पर छिड़का पेट्रोल

मामला इतना बढ़ गया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने खुद पर पेट्रोल तक छिड़क दिया। इस दौरान नीचे धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों में हड़कंप मच गया। बता दें ज्योति को समर्थन देने के किये उनकी भाभी भी पहुंची थी। ऊपर का नजारा देख वो भी भावुक हो उठी।

प्रदर्शनकारियों ने की मंत्री से इस्तीफे की मांग

मौके को तनावपूर्ण होता देख सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी भी मौके पर पहुंचे। जो कांग्रेस नेता को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं अभ्यर्थियों ने सड़क को जाम कर दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री को यहां पर आकर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।

ये है मांगें

प्रमुख मांगों में नर्सिंग भर्ती को वर्षवार किए जाने की मांग शामिल है। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि परीक्षा आधारित भर्ती प्रक्रिया को तत्काल निरस्त किया जाए और रिक्त पदों पर वर्षवार भर्ती की जाए। मंच का दावा है कि वर्तमान में राज्य में 2500 से अधिक पद रिक्त हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से भरा जाना चाहिए। इसके साथ ही उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच ने राज्य से बाहर के छात्रों की भर्ती पर रोक लगाने की मांग भी उठाई है।

ये भी पढ़ें: नर्सिंग अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी: 32 घंटे से टंकी के ऊपर चढ़े हैं प्रदर्शनकारी

नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि पहले राज्य के स्थानीय अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाना चाहिए। आंदोलनकारियों ने ओवर एज अभ्यर्थियों को विशेष आयु छूट देने की मांग भी सरकार के सामने रखी है। नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी के चलते कई योग्य अभ्यर्थी आयु सीमा पार कर चुके हैं, जिनके साथ न्याय होना चाहिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें