International News

वेंटीलेटर पर है सीजफायर!, Iran के साथ हालात बेहद संवेदनशील, Trump का बड़ा बयान

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने Iran के साथ चल रहे तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ईरान के साथ हालात बेहद संवेदनशील बताए है। ट्रंप ने कहा कि “Ceasefire with Iran is now on life support।” जिसका मतलब है कि ईरान के साथ चल रहा सीज़फायर, अब वेंटिलेटर पर है। आसान भाषा में समझे तो हालात इतने खराब हो चुके है कि ये सीजफायर कभी भी टूट सकता है।

वेंटीलेटर पर है सीजफायर!- Trump

दरअसल वाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने ईरान के बारे में बात की। उन्होंने ईरान के जवाब को कूड़ा बताया। उन्होंने कहा, “उन्होंने जो हमें भेजा है, वो इतना बेकार है कि मैंने पूरा पढ़ना भी जरूरी नहीं समझा।”डॉनल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि सीजफायर ऐसे फेज में है कि मानो कोई डॉक्टर कह रहा हो कि मरीज के बचने के केवल एक परसेंट उम्मीद है।

Iran के साथ हालात बेहद संवेदनशील

बताते चलें कि ईरान और अमेरिका के बीच पिछले दो महीने से तनाव चल रहा है। अमेरिका ईरान से चाहता है कि वो अपना न्युक्लियर प्रोग्राम सीमित करे। खासतौर पर ‘एनरिच्ड यूरेनियम’ का भंडार अमेरिका को सौंप दिया जाए। तो वहीं ईरान की माने तो अंतर्राष्ट्रीय नियमों के तहत उसके पास यूरेनियम एनरिच करने का अधिकार है।

डील होने की कितनी उम्मीद?

डॉनल्ड ट्रंप की माने तो हालांकि अभी भी बातचीत की संभावना खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा, “डील अभी भी हो सकती है। मैंने चार-पांच बार उनके साथ समझौते के करीब पहुंचकर देखा है, लेकिन वो हर बार अपना फैसला बदल देते हैं।” हालांकि ईरान पीछे हटने के मूड में नजर नहीं आ रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें