Who is Madhav Tiwari जिन्होंने PBKS के मुंह से छीनी जीत, जानिए खिलाड़ी के बारे में सबकुछ

Who is Madhav Tiwari: बीते दिन सोमवार को आईपीएल 2026(IPL 2026) में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की जीत में खिलाड़ी माधव तिवारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मनोज ने PBKS के मुंह से जीत छीनी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बता दें कि माधन इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने पहले ही मैच में ना सिर्फ बॉलिंग बल्कि बल्ले से भी रन बना कर DC को जीत की तरफ ले गए।
Who is Madhav Tiwari जिन्होंने PBKS के मुंह से छीनी जीत
दरअसल बीते दिन हुए मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने माधव तिवारी को मौका नहीं दिया था। माधव ने DC के लिए पिछले साल IPL में डेब्यू किया था। पिछली बार भी उन्हें केवल एक ही मैच खेलने को दिया गया था। ऐसे में अपने आईपीएल के करियर के दूसरे मैच में माधव ने पूरे 4 ओवर डाले।
40 रन देकर 2 विकेट चटकाए, रन भी बनाए
जिसमें शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने 40 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसके साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिर में माधव ने 8 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली। जिससे छह गेंदे रहते हुए उन्होंने टीम को जीत दिलाई। मैच के बाद उन्होंने कहा, “मैं खुशकिस्मत रहा कि मुझे 4 ओवर पूरे करने का मौका मिला, और मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार भी था.”
कौन है खिलाड़ी माधव तिवारी? Who is Madhav Tiwari
दरअसल माधव मध्य प्रदेश के मऊगंज के रहने वाले हैं। 28 सितंबर, 2003 को जन्मा ये ऑलराउंडर डोमेस्टिक क्रिकेट में मध्य प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करता हैं। हालांकि डोमेस्टिक में भी अभी उन्होंने सीनियर लेवल का क्रिकेट नहीं खेला है। IPL के भी उन्होंने दो मैच खेले है।
माधव तिवारी का IPL प्राइस
बीते साल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने माधव को 40 लाख रुपये में खरीदा था। 21 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया था। मैच में गेंदबाजी करने का मौका तो उन्हें नहीं मिला। लेकिन बल्ले से उनके तीन रन निकले थे। IPL 2026 के लिए 40 लाख में ही दिल्ली ने माधव को रिटेन किया।
शुरूआती 11 मैचों में नहीं मिला मौका
लेकिन शुरूआती 11 मैचों में उन्हें मौका नहीं दिया गया। माधव ने मध्य प्रदेश की अंडर-19 और अंडर-23 टीम में भी शानदार प्रदर्शन किया है। मुंबई के खिलाफ सी.के. नायडू ट्रॉफी में उन्होंने 83 रनों की शानदार पारी खेली।