National

रद्द हुई नीट परीक्षा, दोबारा से होगा एग्जाम, CBI करेगी जांच, NEET Exam Cancelled

NEET UG Exam Cancelled: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 रद्द हो गई है। बीते तीन मई को हुई इस परीक्षा को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने केन्सल कर दिया है। परीक्षा से जुड़ा ये बड़ा फैसला पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोपों के बाद लिया गया है। दोबारा से इस परीक्षा को आयोजित किया जाएगा। जल्द ही एग्जाम की नई डेट का भी ऐलान किया जाएगा। बता दें कि 25 लाख से ज्यादा छात्रों ने इस साल नीट का एग्जाम दिया था।

jaipur-neet-paper-leak-suspicion

रद्द हुई नीट परीक्षा NEET UG Exam Cancelled

दरअसल ये बड़ा एक्शन पेपर लीक के आरोपों के बाद लिया गया है। NEET Exam को लेकर विवाद तब गरमाया जब राजस्थान के साथ कुछ राज्यों में कथित तौर पर परीक्षा का पेपर एग्जाम से पहले ही उपलब्ध होने की खबर सामने आईं। जिसके बाद पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठने लगे।

ये भी पढ़ें:- NEET Paper Whatsapp पर लीक!, गेस पेपर में मिले 600 नंबर के हू-ब-हू सवाल! देहरादून से जुड़े तार

पेपर लीक के बाद दोबारा से होगा एग्जाम NEET Exam Cancelled

एनटीए ने अपने आधिकारिक बयान परीक्षा को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि आठ मई को मामले को केंद्रीय एजेंसियों के पास जांच के लिए भेजा गया। जिसके बाद ये निष्कर्ष निकला की इस परीक्षा को जारी नहीं रखा जा सकता। छात्रों का भरोसा बनाए रखने के लिए परीक्षा रद्द करने का कठिन फैसला लिया गया।

CBI को सौंपी गई जांच

केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है। एनटीए ने जांच एजेंसी को हर तरह का सहयोग देने की बात कही। सभी रिकॉर्ड, दस्तावेज तथा अन्य जरूरी सामग्री जांच के लिए दी जाएगी। सूत्रों की माने तो जांच में कथित पेपर लीक का नेटवर्क कितना बड़ा था, कौन-कौन इसमें शामिल थे या फिर रीक्षा केंद्रों या एजेंसियों के अंदर भी कोई मिलीभगत थी, इन सभी चीजों का पता लगाया जाएगा।

जल्द ही नई डेट का होगा ऐलान NEET UG Exam New Date

इस दौरान छात्रों का पुराना रजिस्ट्रेशन और परीक्षा केंद्र विकल्प मान्य रहेंगे। जल्द ही एग्जाम की नई डेट का भी ऐलान किया जाएगा। छात्रों को दोबारा परीक्षा के लिए नया आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। पहले जमा की गई फीस वापस की जाएगी। साथ ही अपील की गई है कि परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर फैल रही फेक खबरों से बचें।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें