Trending

फिल्मी गानों पर बहू बनाती थी Reels, परेशान सास-ससुर ने उठाया खौफनाक कदम!

बहू के रील के शौक ने सास-ससुर की जान ले ली ये आपने नहीं सुना होगा। लेकिन हाल फिलहाल का मामला ऐसा ही कुछ है। रील बनाने की जिद इतनी भारी पड़ गई कि दो बुजर्गों ने इसी के चलते अपनी जान दे दी। दरअसल ये मामला पानीपत का है। यहां बहू को रील ना बनाने के लिए सास-ससुर ने कई बार टोका, लेकिन बहू नहीं मानी।

इसी के चलते दंपति ने सल्फास खाकर सुसाइड कर लिया। आरोप ये भी है घटना से पहले बहू और ससुराल पक्ष के बीच झगड़ा भी हुआथा। झगड़े से तंग आकर दोनों सास-ससुर ने सल्फास की गोलियां खा ली। दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन बचाया ना जा सका।

ये भी पढ़ें:- सारी हदें पार!, सास की लाश के साथ रोते हुए बहू बना रही रील, इंटरनेट पर Viral Video

फिल्मी गानों पर बहू बनाती थी रील्स

मृतक दंपति की पहचान 44 साल की सुमन और उनके 44 साल के पति राजेश के तौर पर हुई है। बता दें कि सुसाइड से पहले सास सुमन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ऐसे में पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:- रील बाज पत्नी पर पति की नाराजगी, जिंदा बीवी की फोटो पर थूक कर कर डाला पिंडदान, Video

परेशान सास-ससुर ने सल्फास खाकर दी जान

शिकायतकर्ता की माने तो “वो(बहू स्नेहा) रील्स बनाती रहती है और गांव में बेइज्जती हो रही है। मृतक दंपति का बेटा भी स्नेहा को समझाता था और पहनावे पर आपत्ति जाहिर करता था। “

BAHU REELS
मृत सास-ससुर

बहू के रील और पहनावे को लेकर लोग देते थे ताने

खास बात ये है कि बहू की दंपति के बेटे से लव मैरिज है। दोनों की शादी में भी सोशल मीडिया की अहम भूमिका रही। दो साल पहले स्नेहा और आशीष की ऑनलाइन दोस्ती हुई। दोस्ती प्यार में बदल गई। बीते साल जनवरी में ही दिल्ली में परिवार की सहमति से दोनों ने शादी की।

ये भी पढ़ें:- Delhi Dehradun Expressway पर ये क्या हुआ, टॉयलेट की ये हालत, वीडियो वायरल

मृतकों के परिजनों की माने तो शहरी माहौल में स्नेहा पली बढ़ी है। ऐसे में वो गांव के माहौल में ढल नहीं पा रही थी। रील और पहनावे को लेकर लोगों के मृत दंपति को ताने सुनने पड़ते थे। सालभर में ही परिवार के बीच इसको लेकर विवाद पैदा हो गया।

बहू सास के साथ करती थी बदसलूकी

इसके अलावा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि स्नेहा कई बार सास सुमन से बदसलूकी भी करती है। वो कई बार सास के साथ मारपीट करती थी। नौ मई दोपहर बाद घर में एक बार फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामला इतना बढ़ गया कि दंपति ने जहर खा लिया। इस मामले में बहू और उसके परिवार वालों को नामजद किया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें