सारी हदें पार!, सास की लाश के साथ रोते हुए बहू बना रही रील, इंटरनेट पर Viral Video

सोशल मीडिया पर वायरल(Viral Video) होने के लिए लोग कितना नीचे गिर जाए, इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। आए दिन कोई ना कोई लाइक्स बटोरने के लिए अपने स्तर को नीचे गिराता चला जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को गुस्से से भर दिया है। वायरल वीडियो में महिला सारी हदें पार करती नजर आती है। सास की मौत के बाद बहु लाश के पास बैठकर रील बनाती नजर आई।
सारी हदें पार!, सास की लाश के साथ रोते हुए बहू ने बनाई रील, Viral Video
वीडियो में बार-बार महिला कहती है कि “मेरी सास मुझे छोड़कर चली गई, अब मैं वीडियो किसके साथ बनाऊंगी।” वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपनी सास के शव के पास बैठी है।
ये भी पढ़ें:- रील बाज पत्नी पर पति की नाराजगी, जिंदा बीवी की फोटो पर थूक कर कर डाला पिंडदान, Video
आसपास मातम का माहौल है। इसी बीच महिला अपना कैमरा खोलती है। जिसके बाद रोते हुए डायलॉग बोलती है कि उसकी सास अब इस दुनिया से जा चुकी है, अब वो उनके साथ वीडियो नहीं बना पाएगी। वीडियो में महिला भले ही रो रही हो, लेकिन ये रोना कम कैमरे के लिए एक्सप्रेशन ज्यादा लग रहे है।
लोगों ने कहा- दुख कम, कंटेंट ज्यादा दिख रहा
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कई लोगों का कहना है कि किसी की मौत जैसे इमोशनल समय पर भी रील बनाने का ख्याल हमारी सिक मानसिकता को दर्शाता है। एक यूजर ने कहा, अब “दुख के पल भी अब सोशल मीडिया कंटेंट बनते जा रहे हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “रील्स के लिए इंसानियत भी खत्म हो गई।” अन्य यूजर ने कहा, “अब लोगों को हर चीज में कैमरा और व्यूज ही दिखते हैं।” एक ने लिखा, “दुख कम और एक्टिंग ज्यादा लग रही है।”