TrendingHighlight

रील बाज पत्नी पर पति की नाराजगी, जिंदा बीवी की फोटो पर थूक कर कर डाला पिंडदान, Video

सोशल मीडिया की दुनिया लाइक्स और वायरल होने से चलती है। इन्हीं के चक्कर में लोग कई बार इतना गिर जाते है कि क्या कैप्चर कर डाल रहे है उन्हें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग काफी हैरान है।

वीडियो में एक पति अपनी पत्नी की रील्स और सोशल मीडिया पर एक्टिव होने से इतना परेशान हो गया कि उसने कुछ ऐसा किया कि देखने वालों यकीन नहीं हुआ। वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स अपनी पत्नी को “जिंदा होते हुए मृत” मानकर उसका पिंडदान कर रहा है। इसके अलावा वो उसकी फोटो पर थूकता है और नदी में फेंक देता है।

ये भी पढ़ें:- Delhi Dehradun Expressway पर ये क्या हुआ, टॉयलेट की ये हालत, वीडियो वायरल

रील बाज पत्नी पर पति की नाराजगी

वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर @gharkakalesh नाम के हैंडल से शेयर की गई है। इसमें वो नदी में पिंडदान की प्रक्रिया कर रहा है। पत्नी की फोटो पर माला चढ़ी है। तो वहीं वीडियो के दूसरे हिस्से में पत्नी की डांस रील्स भी नजर आ रही है।

जिंदा बीवी की फोटो पर थूक कर कर डाला पिंडदान

दावा है कि पत्नी की बोल्ड वायरल वीडियोज से पत्नी इतना परेशान हो गया कि उसने ना सिर्फ रिश्ता खत्म किया बल्कि अपनी पत्नी को मरा हुआ ही मान लिया। गुस्से में वो पत्नी की फोटो पर थूकता भी है। जिसके बाद उसे नदी में बहा देता है।

ये भी पढ़ें:- दुल्हन को देख दूल्हे ने ऐसा किया डांस, शर्म से लाल हो गए बाराती, वीडियो वायरल

इंटरनेट पर छिड़ी बहस

वायरल वीडियो के बाद लोगों का गुस्सा फूट गया। कुछ यूजर्स की माने तो सोशल मीडिया के क्रेज के चक्कर में परिवार टूट रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “पति ने पत्नी की रील्स का विरोध करने के लिए खुद सबसे बड़ी रील बना डाली।” वहीं दूसरे ने कहा, “इतनी पवित्र परंपरा का मजाक बनाना बेहद शर्मनाक है।” अन्य यूजर ने लिखा, “सोशल मीडिया क्लाउट ने रिश्तों को बर्बाद कर दिया।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें