
Delhi Dehradun Expressway Viral Video: हाल ही में पीएम मोदी द्वारा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्धाटन किया गया। करोड़ों की लागत से बना ये एक्सप्रेसवे शानदार हाईवे प्रोजेक्ट्स में गिना जाता है। इसको आम जनता के लिए खोल दिया गया है। हालांकि इसी बीच इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिसने सभी को हैरान कर दिया। वायरल हुई इस वीडियो में नए बने पब्लिक वॉशरूम की हालत ऐसी कर दी गई है कि आप भी देखकर भड़क उठेंगे। किसी टॉयलेट की सीट टूटी है। तो वहीं किसी का फ्लश गायब है, क्योंकि कोई उसे चुराकर ही ले गया।
ये भी पढ़ें:- दुल्हन को देख दूल्हे ने ऐसा किया डांस, शर्म से लाल हो गए बाराती, वीडियो वायरल
नए एक्सप्रेसवे के वॉशरूम की हालत देख लोग हुए हैरान Delhi Dehradun Expressway Viral Video
वीडियो बनाने वाली महिला कह रही है कि सरकार सुविधाएं दे रही है लेकिन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आएंगे। सुविधाओं को लोग बर्बाद करने में लगे हैं। इसी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है।
ये भी पढ़ें:- शादी है या महासंग्राम…, दूल्हा-दुल्हन के बीच तगड़ा कंपटीशन, Video देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
दरअसल इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @veggiewanderhome से शेयर किया गया है। जिसमें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बने पब्लिक वॉशरूम की हालत दिखाई दे रही है। कहीं टॉयलेट सीट टूटी है, को कुछ जगह फ्लश सिस्टम गायब है।
लोगों की सिविक सेंस पर उठे सवाल
वीडियो बनाने वाली महिला भी गुस्सा है। हैरानी की बात ये है कि एक्सप्रेसवे अभी हाल फिलहाल में ही शुरू हुआ है। इतने कम समय में ही सुविधाओं का ये हाल है। वीडियो में महिला का कहना है कि ये इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी नहीं, बल्कि लोगों में सिविक सेंस की कमी है।
ये भी पढ़ें:- शादी के स्टेज पर दुल्हन के ठुमकों से सजी महफिल, लेकिन दूल्हे ने दिया ऐसा रिएक्शन…Wedding Viral Video
सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “फ्री टॉयलेट बंद कर दो, पेड सिस्टम ही सही जवाब है।” दूसरे ने कहा, “हम अच्छी सुविधाओं के लायक नहीं हैं क्योंकि हम खुद उनका सम्मान नहीं करते।” एक महिला यूजर ने लिखा, “महिलाओं के लिए साफ पब्लिक वॉशरूम मिलना वैसे ही मुश्किल होता है और लोग हालात और खराब कर देते हैं।”