PM Modi की सुरक्षा में सेंध?, कार्यक्रम स्थल के पास मिला विस्फोटक, मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi ) की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की गई है? पीएम की बेंगलुरु यात्रा से पहले आज रविवार,10 मई, 2026 को कार्यक्रम स्थल से थोड़ी ही दूर पर दो जिलेटिन स्टीक्स बरामद मिलने की खबर हैं। ऐसे में पीएम के कार्यक्रम स्थल के नजदीक विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया है।
PM मोदी की सुरक्षा में सेंध?
दरअसल ये विस्फोटक बेंगलुरु के कागलीपुरा के पास एक आश्रम के नजदीक मिला है। ये कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर था। जिसमें पीएम मोदी शामिल होने वाले थे।
कार्यक्रम स्थल के पास मिला विस्फोटक, मचा हड़कंप
न्यूज एजेंसी की खबरों की माने तो विस्फोटक मिलने के बाद बेंगलुरु सेंट्रल रेंज के डीआईजी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले की जा रही जांच के दौरान दो जिलेटिन स्टीक्स रविवार (10 मई, 2026) की सुबह फुटपाथ के किनारे से बरामद की गईं, जो मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किमी दूर था, जिसमें पीएम शामिल होने वाले थे।”
सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत इलाके को घेरा
उन्होंने आगे कहा, “घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत इलाके को घेर लिया है. बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है, जहां बरामद सामग्री की जांच की गई. इस मामले में आगे की जांच फिलहाल जारी है।”
खुफिया एजेंसियों ने दी संभावित आतंकी खतरे की सूचना
बता दें कि ये घटना उस वक्त सामने आई है जब खुफिया एजेंसियों की ओर से संभावित आतंकी खतरे की सूचना एक दिन पहले दी गई थी। इसी के चलते पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कई स्थानों पर निगरानी बढ़ाई।
हालांकि इस मामले में बेंगलुरु पुलिस गहनता से जांच शुरू कर रही है। ये पता लगाया जा रहा है कि जिलेटिन स्टिक्स वहां कैसे पहुंची और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश थी।