Tehri News

टिहरी झील में बोटिंग करेंगे PM Modi!, दौरे के दौरान होमस्टे में प्रवास

PM Modi Tehri Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित टिहरी दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेजी पर हैं। टिहरी झील के किनारे कोटीकॉलोनी में पीएम मोदी बड़ी जनसभा को संबोधित करने की भी खबर है। इसी बीच खबर आ रही है कि पीएम झील में कोटीकॉलोनी से डोबरा-चांठी तक बोटिंग भी कर सकते हैं। इसे टिहरी के पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के रूप में देखा जा रहा है।

PM Modi का संभावित टिहरी दौरा

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित टिहरी दौरे को सफल बनाने के लिए टीएचडीसी ने अलग-अलग समितियों का गठन कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी हैं। बीते दिन कोटीकॉलोनी इलाके का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

टिहरी झील में बोटिंग करेंगे मोदी! PM Modi Tehri Visit

इसके साथ ही अधिकारियों ने टिहरी झील में संचालित क्रूज और बार्ज बोट में जाकर व्यवस्थाओं को परखा। सुरक्षा इंतजामों का परीक्षण एसडीआरएफ की टीम द्वारा भी किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम झील में क्रूज बोट पर भी थोड़ा समय बिता सकते हैं।

होमस्टे में प्रवास

इसके अलावा कोटीकॉलोनी के आसपास कुछ समय होमस्टे में ठहरने को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानों की तलाश करना भी शुरू कर दिया है।

1000 मेगावाट वाले पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण

बताते चलें कि पीएम मोदी टिहरी बांध की 1000 मेगावाट क्षमता वाली पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) परियोजना के लोकार्पण के लिए टिहरी आ सकते हैं। देश की पहली वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज परियोजना को करीब करीब आठ हजार करोड़ की लागत से बनाया गया है। इसके शुरू होने से टिहरी बांध की क्षमता 2400 मेगावाट हो जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें