Sports

Dhoni Retirement: 18 मई को धोनी IPL से लेने वाले हैं संन्यास?, क्यों हो रही ऐसी चर्चा? जानिए

MS Dhoni Retirement: IPL के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी और सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को हर कोई इस सीजन में मिस कर रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही वो चोटिल हो गए थे। जिसके कारण वो कोई भी मैच में नहीं खेले है। इसी बीच एमएस धोनी (MS Dhoni) की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई है। जो कि उनके फैंस के लिए चौंकाने वाली भी है। खबर है कि आने वाली 18 May 2026 को आईपीएल से रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं।

Dhoni Retirement: 18 मई को धोनी IPL से लेने वाले हैं संन्यास?

जहां एक और धीरे-धीरे इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स लय में लौट रही है। बीते दिन मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई ने शानदार जीत दर्ज की। जिससे उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा है। हालांकि इसी मैच में फैंस को उम्मीद थी कि धोनी मैदान पर आएंगे। हाालंकि ऐसा नहीं हुआ। इसी के बाद से चर्चाएं तेज हो गई कि धोनी 18 मई को आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर सकते है। चलिए इसकी वजह जान लेते हैं।

क्या है धोनी के रिटायरमेंट की चर्चा की वजह?

एम एस धोनी के संन्यास को लेकर हो रही इस चर्चा की वजह उनका एक पुराना इंटरव्यू है। इसमें वो कहते नजर आ रहे हैं कि आईपीएल का अंतिम मैच उनका चेन्नई के गाउंड में ही होगा। ये धोनी का साल 2021 का इंटरव्यू था।

ऐसे में अब धोनी की चोट ठीक नहीं हो रही है। उनके घुटने में काफी परेशानी है। जिसकी वजह से वो मैच खेलने नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में ये शायद समय है जब धोनी आईपीएल को अलविदा कह देंगे। चलिए जानते है कि कि 18 मई ही क्यों?

18 मई ही क्यों?

इंटरव्यू में धोनी ने चेन्नई के चेपॉक मैदान में अपना आखिरी आईपीएल मैच होने की बात कही थी। ऐसे में इस सीजन चेन्नई का उसका घरेलू मैदान पर सिर्फ एक ही मैच बचा है। वो होगा 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ। ऐसे में चर्चाएं है कि धोनी इसी दिन संन्यास का ऐलान कर सकते है। हालांकि ये सिर्फ चर्चाएं है, धोनी के मन में क्या चल रहा है ये कोई नहीं जान सकता।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें