International News

आसमान में प्रकृति का दुर्लभ नाजारा!, अचानक से बना रेनबो बादल, आप भी देखिए Video

आपने आसमान में इंद्रधनुष यानी रेनबो(Rainbow) तो कई बार देखा होगा। लेकिन अगर बादल ही रेनबो के कलर में नजर आए तो आप क्या कहेंगे। यहीं अद्भुत और मन को प्रसन्न कर देने वाला नजारा हाल ही में देखने को मिला। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। ये इंडोनेशिया (Indonesia) की बताई जा रही है। जहां आसमान में रंग-बिरंगे बादलों (Rare Rainbow Clouds) ने सोशल मीडिया पर लोगों को हैरान कर दिया।

आसमान में प्रकृति का दुर्लभ नाजारा! Rare Rainbow Clouds

दरअसल वायरल हो रही तस्वीरों में नीले आसमान के बीच में बादल गुलाबी, बैंगनी, हरे, पीले और नीले रंगों की चमक में नजर आ रहे है। ऐसा लग रहा है कि मानों आसमान पर रंग कर दिया हो। दुर्लभ प्राकृतिक घटना को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

https://twitter.com/nexta_tv/status/2051255264695976142

इंडोनेशिया के आसमान में बना रेनबो बादल, Video Viral

तस्वीरों मे देखा जा सकता है कि इंडोनेशिया के आसमान में एक बड़ा सा बादल है। जिसके आसपास रेनबो जैसे रंग दिखाई दे रहे है। इस घटना को “रेनबो क्लाउड” या इरिडेसेंट क्लाउड कहते है। ये तब होता है जब सूरज की रोशनी बेहद छोटे पानी के कणों या बर्फ के क्रिस्टल्स से होकर गुजरती है। पतले बादलों पर पड़ने वाली ये रोशनी अलग-अलग कलर्स में बंट जाती है। जिससे रंगीन पेटर्न आसमान में बनता है।

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड पर Nepal की नजर!, बालेन शाह ने कहा ये हमारा इलाका, PM मोदी को नोटिस

तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

वायरल तस्वीरों को देखकर लोग अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ऐसा लग रहा है जैसे सूरज ने आसमान में प्रिज्म रख दिया हो।” कुछ लोगों ने बताया कि इसे दुर्लभ सीन को “हेलो” कहा जाता है। यूजर्स ने बताया कि ये पूरी तरह प्राकृतिक होता है। कई यूजर्स ने इस नजारे को साइंस फिक्शन फिल्म से कम नहीं कहा। एक ने कहा, “जिंदगी में पहली बार ऐसा बादल देखा।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें