Big NewsDehradun News

विकासनगर रजिस्ट्री ऑफिस पर DM का छापा, सामने आई कई अनियमितताओं

देहरादून डीएम सविन बंसल ने सोमवार को विकासनगर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई चौंकाने वाली अनियमितताओं का खुलासा हुआ। छापेमारी के दौरान पुराने विलेख पत्रों से लेकर प्रतिबंधित जमीन की रजिस्ट्री और स्टांप चोरी तक के मामले सामने आए, जिसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है।

DM सविन बंसल ने किया सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान वर्ष 2018, 2024 और 2025 तक के मूल विलेख पत्र संदिग्ध हालात में कार्यालय में ही पाए गए। डीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन दस्तावेजों को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि ऐसी जमीनों की भी रजिस्ट्री की गई है जिन पर विक्रय प्रतिबंधित है, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।

स्टांप शुल्क चोरी के 47 मामले किए चिन्हित

जांच यहीं नहीं रुकी। धारा 47-ए के तहत स्टांप शुल्क चोरी के 47 मामले भी चिन्हित किए गए हैं। इसे वित्तीय अनियमितता का गंभीर मामला मानते हुए प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इसमें शामिल लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्यालय के कामकाज में पारदर्शिता की कमी, अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही और प्रक्रियाओं की अनदेखी जैसी कई खामियां भी सामने आई हैं। इन सभी पहलुओं पर विस्तृत जांच कर जिला प्रशासन जल्द ही एक समग्र रिपोर्ट शासन को भेजेगा।

पूर्व में तैनात सब-रजिस्ट्रार के कार्यकाल की भी हो गहन जांच: DM

डीएम ने निर्देश दिए हैं कि वर्तमान के साथ-साथ पूर्व में तैनात सब-रजिस्ट्रार के कार्यकाल की भी गहन जांच की जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए। साफ शब्दों में कहा गया है कि दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई होगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें