Sports

‘बृजभूषण सिंह ने मेरा यौन उत्पीड़न किया…’, Vinesh Phogat का बड़ा खुलासा, जारी किया Video

एक ऐसी खबर आ रही है जिसने एक बार फिर खेल जगत पर सवाल खड़े कर दिए है। पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल रविवार, 3 मई को उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपना दर्द बयां किया।

विनेश ने बताया कि वो भी उन छह पीड़ितों में से एक हैं जिसका बृजभूषण सिंह ने यौन उत्पीड़न किया। जिसके खिलाफ उन्होंने शिकायत भी दर्ज करवाई थीं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस और अपने सम्मान की वजह से उन्होंने ये बात छिपाई थी। हालांकि अब विविश होकर उन्हें अपना नाम उजागर करना पड़ रहा है।

पहलवान विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा

उन्होंने कहा कि 1.5 साल बाद दोबारा से उन्होंने कुश्ती की तैयारी शुरू की। एक महीने पहले कुश्ती महासंघ ने एक रैंकिंग टूर्नामेंट का ऐलान किया था। ये टूर्नामेंट यूपी के गोंडा में जहां बृजभूषण का घर है वहां है। वो उसका खुद का प्राइवेट कॉलेज है। ऐसे में सभी खिलाड़ी को वहां उनका हक मिलना नामुमकिंन सा लग रहा है।

बृजभूषण के लोगों के हाथ में है टूर्नामेंट के नतीजें

विनेश ने कहा, “कौन रेफ्री किस मैच में जाएगा या कौन रेफ्री कितने नंबर देगा…कौन चेयरमैन कहां पर बैठेगा, किसको जितवाना है या किसको हरवाना है, ये सब ब्रजभूषण या उसके लोगों द्वार तय किया जाएगा। सरकार या हमारा खेल मंत्रालय मूक दर्शक बनकर इसको देख रहे हैं कोई खिलाड़ी की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है।

मानों कि उन्हें बृजभूषण ने फ्री हैंड दे रखा है कि तुम जो चाहे करो चाहे तुम महिला पहलवानों के साथ कुछ करो, चाहे तुम कुश्ती जगत के साथ कुछ भी करो हम तो तुम्हारे साथ खड़े हैं। सभी मेहनती खिलाड़ियों का वेट से चेक किया जाएगा, उनका मेहनत का रिजल्ट मैदान पर निकलकर आएगा मुझे नहीं लगता।”

‘बृजभूषण सिंह ने मेरा यौन उत्पीड़न किया’- विनेश

आगे विनेश ने कहा, “आज से तीन साल पहले हमने बृजभूषणके खिलाफ भी आवाज उठाई थी, उससे जुड़ा केस कोर्ट में पेंडिंग है. 6 महिला खिलाड़ियों ने शिकायत दर्ज कराई थी उसके आधार पर आज भी कोर्ट में गवाहियां चल रही हैं. सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन होती है कि किसी पीड़ित की पहचान को उजागर न किया जाए क्योंकि उनके मान सम्मान की बात होती है।

लेकिन आज कुछ मजबूरी ऐसी है कि मैं आप सबको बताना चाहता हूं. मैं बोलना नहीं चाहती थी कि कोर्ट में मामला लंबित है. देश के सामने सच्चाई आ जाएगी, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि उन 6 लोगों में से एक पीड़ित मैं खुद हूं जिसने शिकायत की थी और हमारी दवाइयां भी चल रही हैं।”

विनेश का मैच खेल पाना मुश्किल

विनेश ने आगे कहा, “आप सोच सकते हैं कि मेरा उसके घर जाकर, उसके कॉलेज में जाकर मैच खेलना कितना मुश्किल होगा जहां पर हर इंसान उसको रिप्रेजेंट करेगा. ऐसे में वहां जाकर कॉम्पिटिशन लड़ना कठिन होगा. पहले ही हम एथलीट पर मानसिक दबाव होता है और ऐसी स्थिति में अपना 100 प्रतिशत दे पाउंगी मुझे नहीं लगता है. एक लड़की के लिए ऐसी स्थिति में जाकर प्रतिस्पर्धा करना काफी कठिन होता है या हर खिलाड़ी जो इस चीज से गुजर रहा है वो ये समझ सकता है.”

भारत सरकार पर भी लगाए गंभीर आरोप

विनेश ने कहा, “आज भी बृजभूषण बोलता है कुश्ती महासंघ पर उसका दबदबा है ..उसी के लोगो को उसने बैठा रखा है फिर भी खेल महासंघ या सरकार कोई कदम नहीं उठाती है. अगर मैं प्रतिस्पर्धा करती हूं, तो मेरे साथ मेरी टीम भी होगी हमारे शुभचिंतक भी होंगे. किसी के साथ कोई घटना होती है तो मैं आप सबको बताना चाहती हूं कि उसकी जिम्मेदार केवल भारत सरकार होगी क्योंकि बृजभूषण जो खुद ऑन कैमरा कहता है कि मैंने एक आदमी का मर्डर किया था।

उसे फिर भी सजा नहीं मिली. आप सोच सकते हैं कि वह कैसा इंसान है और वह क्या करवा सकता है. वो किसी के साथ कुछ भी कर सकता है. मैं अपने लिए कोई खास व्यवहार नहीं चाहती हूं. मैं बस ये चाहती हूं कि हर खिलाड़ी की जीत या हार का फैसला उनकी मेहनत के आधार पर हो ना कि किसी गुंडे बदमाश के आधार पर हो।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें