Char Dham Yatra 2026Highlight

केदारनाथ में लगातार हो रही बर्फबारी, खूबसूरत नज़ारों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, देखें वीडियो

केदारनाथ धाम में बर्फबारी (Snowfall in kedarnath) का दौर लगातार जारी है। इस बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह अपने चरम पर है।

केदारनाथ में लगातार हो रही बर्फबारी

केदारनाथ धाम में इस समय लगातार बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ धाम में तैनात पुलिस बल, बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं को कतारों में व्यवस्थित करके उनके दर्शन सुनिश्चित कर रहा है।

May be an image of one or more people and crowd

धामी में लगातार हो रही बर्फबारी के बावजूद, दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और अपनी ड्यूटी पर मुस्तैदी से डटे पुलिसकर्मियों, दोनों का उत्साह चरम पर है।

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे अपने साथ पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़े, रेनकोट, जैकेट और आवश्यक दवाएं अवश्य रखें।

5 मई को उत्तराखंड में ख़राब रहेगा मौसम

बता दें मौसम विभाग ने 5 मई के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस अवधि के दौरान तेज बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड में दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आपदा प्रबंधन सतर्क

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें