National

Bengal Chunav Result 2026: ममता बनर्जी कुछ देर में देंगी इस्तीफा, BJP ने खत्म किया TMC राज

Bengal Chunav Result 2026 : ECI यानी भारत निर्वाचन आयोग ने बंगाल की 292 सीटों के रुझान जारी कर दिए हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी 192 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। तो वहीं तृणमूल कांग्रेस 100 का आंकड़ा भी पार करती नजर नहीं आ रही। कांग्रेस की बात करें तो पार्टी का एक ही उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। BJP ने बंगाल में TMC राज खत्म कर दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) जल्द ही राज्यपाल से मिल सकती है।

Bengal Chunav Result 2026 भवानीपुर मतगणना केंद्र पहुंची ममता

सोमवार दोपहर से ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भवानीपुर के मतगणना केंद्र पहुंची हुई है। TMC नेताओं के पार्टी के एजेंट को बाहर निकाले जाने के आरोपों के बाद ममता वहां पहुंची। जब भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ उनकी बढ़त कम होती नजर आई। बता दें कि इस सीट पर दोनों बीजेपी के शुभेंदु और ममता के बीच काटें की टक्कर देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें:- Election Results 2026: बंगाल में वोटों की गिनती आज!, शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत

Bengal Chunav Result 2026 live: पश्चिम बंगाल की सीटों पर भाजपा सबसे आगे

चुनाव आयोग (ECI) ने 293 सीटों के आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए है। जिसके अनुसार पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत की ओर भाजपा बढ़ती हुई नजर आ रही है। बीजेपी ने जहां चार सीटों पर जीत दर्ज की है। तो वहीं 194 सीटों पर आगे चल रही है। तो वहीं TMC ने केवल एक सीट पर जीत दर्ज की है। 88 सीटों पर पार्टी आगे है। अन्य पार्टियों की बात करें तो कांग्रेस 2,एजेयूपी 2, जबकि लेफ्ट और एआईएसएफ 1-1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

मतलब साफ से ये आंकड़े सत्ता परिवर्तन की तरफ इशारा कर रहे हैं। चुनाव परिणाम के अंतिम चरणों में भाजपा का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें:- Who is Thalapathy Vijay जो तमिलनाडु में बनाने जा रहे सरकार!, फिल्म से राजनीति तक का सफर

Bengal Chunav Result 2026 : आज इस्तीफा देंगी Mamata Banerjee

इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल से 4:30 बजे का समय मांगा है। खबर है कि सोमवार को वो इस्तीफा देंगी। फिलहाल अंतिम नतीजों का ऐलान होना अभी बाकी है। लेकिन राज्य में ममता बनर्जी का 15 साल का राज खत्म होने के सकेंत दे रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें