Sports

क्रिकेटर्स की शर्मनाक हरकत!, बाथरूम में महिलाओं की छुपके से बना रहे थे Video

क्रिकेट दुनिया से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। अंडर-19 टीम के दो खिलाड़ियों को शर्मनाक हरकत करने हुए पकड़ा गया है। दोनों खिलाड़ी होटल के बाथरूम में छिपकर महिलाओं की वीडियो बना रहे थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों खिलाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब जांच कर रही है कि इन क्रिकेटर्स ने कहीं वीडियो(Video) को ऑनलाइन अपलोड या फिर शेयर तो नहीं किया।

क्रिकेटर्स की शर्मनाक हरकत!

श्रीलंका कोलंबो के नराहेंपिटा क्षेत्र से सामने आया ये मामला वाकई शर्मसार कर देने वाला है। जिस होटल में श्रीलंका की अंडर-19 टीम ठहरी थी, वहीं पर एक मेडिकल कॉन्फ्रेंस भी चल रही थी। जिसके लिए महिला डॉक्टर्स वहां आईं थी। इन्हीं महिला डॉक्टर्स द्वारा शिकायत की गई। उन्होंने बताया कि जब वो बाथरूम में नहा रही थीं तो किसी ने मोबाइल से छिपकर उनके वीडियो बनाए। पुलिस की जांच में पता चला कि 2 अंडर-19 टीम के क्रिकेटरों ने ये शर्मनाक हरकत की है।

बाथरूम में महिलाओं की छुपके से बना रहे थे Video

दोनों युवा क्रिकेटर्स को गिरफ्तार किय गया। हालांकि अदालत में पेश होने पर उन्हें बड़ी राहत मिली। दोनों को 5-5 लाख श्रीलंकाई रुपयो में जमानत दे दी गई। हालांकि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिलाओं के ये वीडियो कहीं पर अपलोड या फिर शेयर तो नहीं किए गए।

इस मामले की अगली सुनवाई 25 मई को है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें