डिफेंडर में घूमने निकले Premanand Maharaj तो सड़क को ही चूमने लगे भक्त, Viral Video

Premanand Maharaj Defender Viral Video: भारत में बाबा कल्चर काफी प्रचलन में है। यहां के कुछ लोग अत्यधिक धार्मिक है। संत महात्माओं से भी कुछ लोगों का अलग ही जुड़ाव रहता है। ऐसे में बाबाओं के लिए उनकी श्रद्धा दिखाने का तरीका भी काफी नायाब होता है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो इसी से जुड़ा हुआ है।
डिफेंडर में घूमने निकले Premanand Maharaj तो सड़क को ही चूमने लगे भक्त, Viral Video
दरअसल एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें बाबा महंगी डिफेंडर गाड़ी से यात्रा करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसके अंदर प्रेमानंद महाराज जी है। उनकी एक झलक के लिए लोग लंबी लाइनों में लगे हुए है। जैसे ही उनकी गाड़ी वहां से गुजरती है। लोग उत्साहित हो जाते है और बाबाजी की जय के नारे लगाने लगते हैं। इसी बीच कुछ लोगों को उनकी गाड़ी जहां से गुजरी उस जमीन को भी चूमते हुए देखा जा सकता है।
क्या है सोशल मीडिया का माहौल?
यहीं वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इंटरनेट दो गुटों में बंट गया हैं। कुछ का कहना है कि ये सब मोह माया है। तो वहीं अन्य का कहना है कि खुद सादगी का ज्ञान देकर खुद लग्जरी गाड़ी में घूम रहे हैं। तो वहीं अन्य कह रहे है कि ये कैसी भक्ति है कि सड़क को ही चूम रहे हैं। तोवहीं कुछ लोग बाबा जी का समर्थन भी कर रहे है। उनका कहना है कि बाबाजी को ये गाड़ी किसी संस्थान या फिर भक्त ने दी हुई हो सकती है। जिससे वो सुरक्षित रह सके।
प्रेमानंद की वायरल वीडियो Premanand Ji Maharaj Viral Video
हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि ये प्रेमानंद महाराज जी का निजी वाहन है या फिर किसी संस्थान ने उन्हें दिया है। साथ ही ये भी कहना थोड़ा मुश्किल है कि ये वीडियो हाल का है या फिर पुराना। हालांकि ये बात तो साफ है कि आस्था का कोई हिसाब नहीं होता।