क्या सठिया गए डोनाल्ड Trump?, Strait of Hormuz का नाम बदलकर अपने नाम पर रखा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की एक खासियत है कि वो कब क्या कर दे या फिर कह दे किसी को कुछ पता नहीं होता। उनके इसी अंदाज ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक मैप शेयर किया है। जिसमें स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) का नाम बदला गया है। उसकी जगह ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ (Strait of Trump) लिखा गया है।
क्या सठिया गए डोनाल्ड ट्रंप?, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलकर अपने नाम पर रखा
दरअसल अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर डोनाल्ड ट्रंप ने एक फोटो पोस्ट की। जिसमें ईरान के पास समुद्री रास्ता यानी स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को दिखाया गया है। जिसमें उसका नाम चेंज है। दरअसल ये फोटो उनके एक समर्थन ने बनाई। जिसे राष्ट्रपति ने फॉर्वर्ड किया है।
ये नक्शा ट्रंप ने ऐसे समय पर पोस्ट किया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। खाड़ी देशों में भी युद्ध जैसे हालात बने हुए है। जिसके चलते तेल की कीमतों पर असर भी पड़ा है।
अमेरिका की पैसेज पर घेराबंदी
हालांकि मजेदार वाली बात तो ये है कि इससे पहले भी वो कई बार मजाक-मजाक में इस रास्ते को अपना नाम दे चुके है। एक बार उन्होंने गलती से स्ट्रेट ऑफ ट्रंप भी कहा था। हालांकि इस मजाक के बीच ये बात की सच है कि अमेरिका ने ईरान के इस पैसेज पर घेराबंदी कर रखी है। अमेरिकी नौसेना ने ईरान के समुद्री रास्तों को रोक दिया है। जिससे वहां से कोई भी व्यापार ना हो सके।