National

West Bengal Exit Poll 2026: बंगाल में सत्ता परिवर्तन!, BJP छू रही बहुमत का जादुई आंकड़ा

West Bengal Election Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है। जिसके बाद सभी की निगाहें बंगाल एग्जिट पोल पर है। एग्जिट पोल के इसी आकलन ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये पोल 15 साल बाद बंगाल में सत्ता परिवर्तन को दर्शा रहे हैं। मैटराइज (Matrize) के एग्जिट पोल के मुताबिक बंगाल में बीजेपी बहुमत के जादुई आंकड़ों को पार करती नजर आ रही है।

West Bengal Exit Poll 2026: बंगाल में सत्ता परिवर्तन!

मैटराइज (Matrize) के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में TMC और बीजेपी में कांटे की टक्कर नजर आ रही हैं। जहां बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार करती दिखाई दी। तो वहीं ममता बनर्जी की पिछली बारी के मुकाबले सीटें आधी हो गई।

ये भी पढ़ें:- पेट्रोल-डीजल कार खरीदने वालों के लिए बुरी खबर, Nitin Gadkari ने कह दी ये बात

बीजेपी को कितनी सीटें मिल सकती हैं?

मैटराइज (Matrize) ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान जारी किया है। तो वहीं टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 6-10 सीटें हैं। जिसमें लेफ्ट पार्टियां और कांग्रेस शामिल हैं। आपको बता दें कि बहुमत का जादुई आंकड़ा 148 सीट है। जिसे एग्जिट पोल में बीजेपी क्रास करती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें:- बिरयानी के बाद खा लिया तरबूज…और खत्म हो गया पूरा परिवार!, मरने से पहले बताई उस रात की कहानी

BJP छू रही बहुमत का जादुई आंकड़ा

इस एग्जिट पोल में बीजेपी ना सिर्फ सीटें बढ़ाती दिखाई दे रही है बल्कि सत्ता की दौड़ में नंबर वन पर भी चल रही है। बीजेपी को जहां 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। तो वहीं टीएमसी के हिस्से में करीब 40 फीसदी वोट हैं। अन्य को 16 फीसदी वोट जा रहे हैं। बीजेपी वोट शेयर में भी भारी इजाफे के साथ आगे बढ़ती नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें:- वोटिंग के दिन दहल उठता बंगाल? दूसरे चरण के चुनाव से पहले 79 देसी बम मिलने से हड़कंप Bengal chunav

2021 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को कितनी सीटें

पिछली बार 2021 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो उसमें:-

  • टीएमसी- 215 सीटें
  • बीजेपी- 77 सीटें
  • लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन- शून्य

पिछली बार के विधानसभा चुनाव के साथ कम्पेयर करें तो इस बार के एग्जिट पोल में बीजेपी को भारी उछाल( 77 से सीधा 146-161 ) मिल रहा है। तो वहीं टीएमसी को भारी गिरावट (215 से 125-140 तक) अनुमान है।

2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

  • कुल सीटें: 294
  • बहुमत के लिए कितनी सीटें: 148

मुख्य पार्टियां (सीटों पर लड़ रही)

  • AITMC (टीएमसी): 291 सीटों पर
  • BJP: 294 सीटों पर
  • INC (कांग्रेस): 292 सीटों पर
  • CPI(M) + लेफ्ट गठबंधन: विभिन्न सीटों पर
  • अन्य छोटी पार्टियां (ISF, AIFB, RSP आदि)

हालांकि असल नतीजे चार मई को आएगा। मतगणना के बाद ही बंगाल की स्थिति स्पष्ट दिखाई देगी। लेकिन इस एग्जिट पोल ने सियासी बुखार चढ़ा दिया है। ऐसे में देखना ये होगा कि ये एग्जिट पोल कितने सच साबित होते है। क्या बंगाल में खेला होगा या फिर टीएमसी एक बार फिर कमबैक करेगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें