Big NewsHaridwar News

AC के पाइप के लिए बुजुर्ग पिता और बेटों को रॉड से पीटा, रोंगटे खड़े कर देगा हमले का LIVE वीडियो

हरिद्वार के रुड़की के पिरान कलियर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां महज एक AC के पाइप से गिरते पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने होटल में घुसकर एक बुजुर्ग और उनके दो बेटों को लोहे की रॉड और लाठियों से अधमरा कर दिया गया। इस खूनी संघर्ष की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें CCTV में कैद हुई हैं।

AC के पाइप के लिए बुजुर्ग पिता और बेटों को रॉड से पीटा

​मामला रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के ग्राम बेडपुर का है। पीड़ित मोहम्मद रिहान ने 26 अप्रैल को अपने घर में नया एसी लगवाया था। ड्रेनेज पाइप का रुख गली की नाली की तरफ था, जिसे लेकर पड़ोस के रहने वाले मोहसिन, मोबिन, जुनैद और जावेद ने विवाद शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा मारपीट का वीडियो

घटना रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार रिहान अपने बुजुर्ग पिता सनाउल्लाह और भाई शाह आलम के साथ ‘शौतान चौक’ स्थित अपने होटल पर थे, तभी आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से उनपर हमला बोल दिया। ​वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर सफेद दाढ़ी वाले बुजुर्ग सनाउल्लाह को भी नहीं बख्श रहे। उन पर लाठियों और सरियों से ताबड़तोड़ वार किए गए।

पीड़ितों को आई गंभीर चोट

​हमलावर हाथों में लोहे की रॉड और भारी लाठियां लेकर होटल में दाखिल हुए और जो सामने आया उसे लहूलुहान कर दिया। ​इस हमले में पिता और दोनों बेटों के सिर मे गंभीर चोटे बताई जा रही हैं। पीड़ितों का इलाज कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक, बुजुर्ग और उनके बेटों की पसलियों और नाक में गंभीर फ्रैक्चर आए हैं।

ये भी पढ़ें: जिला योजना बैठक में हंगामा, मंत्री के सामने बुकलेट फेंककर विपक्ष ने जताया विरोध

स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद धमकी देकर फरार हुए आरोपी

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह तीनों की जान बचाई, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। फिलहाल ​घायलों का इलाज रुड़की के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है पीड़ित ने पाइप हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आरोपियों की मंशा विवाद सुलझाने की नहीं, बल्कि लहू बहाने की थी।

आरोपियों की तलाश जारी: SP देहात

मामले को लेकर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि ​पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को मुख्य साक्ष्य के रूप में कब्जे में ले लिया है। ​पिरान कलियर थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें