Rudraprayag NewsHighlight
दुर्गाधार तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर हादसा: सड़क पर पलटी कार, तुंगनाथ जा रहे थे श्रद्धालु

रुद्रप्रयाग से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। दुर्गाधार तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर एक कार बावई के पास सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मचने लगी।
दुर्गाधार तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर सड़क पर पलटी कार
हादसा बुधवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दुर्गाधार तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर एक कार बावई के पास अनियंत्रित होकर सड़क ही पर पलट गई। बताया जा रहा है हादसे के दौरान कार में तीन लोग सवार थे। हादसा होता देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
तुंगनाथ जा रहे थे सभी श्रद्धालु
स्थानीय लोगों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने कार को स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त कार को सड़क पर सुरक्षित सीधा कर लिया है। पुलिस के अनुसार उसमें बैठे सभी लोग सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कार में सवार तीनों लोग दिल्ली के निवासी हैं, जो तुंगनाथ चोपता घूमने जा रहे थे।