Char Dham Yatra 2026

चारधाम यात्रा में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। बीते 10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं।

10 दिनों में 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए चारधाम दर्शन

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। राज्य सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर सुरक्षित एवं सुगम रूप से दर्शन कर सकें। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चारधाम कपाट खुलने से 28 अप्रैल तक मात्र दस दिनों में कुल 4 लाख 8 हजार 401 श्रद्धालु चारधाम में दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे सबसे ज्यादा भक्त

बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद छह दिनों में 84,942 श्रद्धालु पहुंचे हैं। जबकि केदारनाथ धाम में सात दिनों में 2,07,452 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। वहीं यमुनोत्री धाम में दस दिनों में 57,794 श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा गंगोत्री धाम में दस दिनों में 57,863 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसके अलावा गौमुख में अब तक 440 यात्री पहुंचे हैं।

यातायात व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के प्रयास कर रही सरकार

वर्तमान यात्रा सीजन में अब तक कुल 64,115 वाहन यात्रियों को लेकर चारधाम पहुंचे हैं। राज्य सरकार द्वारा सभी संबंधित विभागों के समन्वय से यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों, श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए चारधाम यात्रा मार्गों सहित प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्थाओं को मजबूत और व्यवस्थित किया गया है

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें