Business

Gold Silver Price Today: सोने में तेजी, चांदी भी हुई महंगी, चेक कर लें आज का भाव

Gold Silver Price Today: आज सुबह-सुबह सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोना 1,500 रुपए महंगा हुआ। तो वहीं चांदी में1,000 रुपए का उछाल देखने को मिला। ऐसे में आज सोना-चांदी की खरीदारी आज आपकी जेब भारी कर सकती है। चलिए आज जान लेते है आज का भाव।

Gold Price Today: सोने में आई तेजी

पांच जून की डिलीवरी वाला सोना बीते कारोबारी दिन 1,50,027 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। तो वहीं आज सुबह से 1,50,720 रुपये पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में इसमें 1500 रुपए की तेजी देखने को मिली। जिससे सोना आज 1,51,527 रुपये तक उछला।

चांदी भी हुई महंगी Silver Price Today

तो वहीं चांदी की बात करें तो इसमें भी तेजी देखने को मिली है। हालांकि ये मामूली सी तेजी है। 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी बीते कारोबारी दिन 2,42,763 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुई। तो वहीं आज चांदी 2,43,589 रुपये प्रति किलो पर ओपन हुई। शुरुआत में ये 2,43,800 रुपए तक उछली। सुबह चांदी 437 रुपए यानी 0.18 फीसदी की तेजी देखने को मिली। जिससे चांदी 2,43,200 रुपए पर ट्रेड करती नजर आई।

सर्राफा में सोने-चांदी की कीमत Gold Silver Price Today

सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में ज्यादा गिरावट नहीं आई है। 24 कैरेट वाला सोने में 10 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिली। जिससे सोना 1,50,920 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। तो वहीं 22 कैरेट वाला गोल्ड 138340 रुपये, 18 कैरेट सोना 1,13,190 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया। चांदी की बात करें तो उसमें भी 100 रुपए की गिरावट देखने को मिली। जिससे ये 2,59,900 रुपए प्रति किलो पर ट्रेंड कर रही है।

अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 95.37 डॉलर यानी 2.04 फीसदी तक टूटा। जिससे ये 4,586.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता नजर आया। तो वहीं चांदी में 2.33 डॉलर यानी 3.09 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जिससे ये 73.18 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें