National

Raja Raghuvanshi Murder Case में पत्नी सोनम को मिली जमानत, कई महीने से जेल में थी बंद

Raja Raghuvanshi Murder Case Update: चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। शिलांग की एक अदालत ने इस केस में फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी है। बता दें कि कई महीनों से सोनम जेल में बंद थी। चौथी सुनवाई में उसे राहत मिली है। इससे पहले सोनम की तीनों जमानत की याचिकाओं को खारिज किया गया था। इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार को गहरा झटका लगा है।

राजा रघुवंशी मर्डर केस में पत्नी सोनम को मिली जमानत Raja Raghuvanshi Murder Case Sonam gets Bail

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुंवंशी की पत्नी सोनम ने हनीमून के दौरान हत्या करवा दी थी। अब इसी केस में अदालत ने मंगलवार को सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका पर मंजूरी दे दी। मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने इस बात की पुष्टि की है। आपको बता दें कि वो 11 महीने से शिलांग की जेल में बंद थी। अदालत पहले ही सोनम की तीन याचिकाओं को खारिज कर चुकी थी।

ये भी पढ़ें:- डिनर के बाद खा लिया तरबूज…और खत्म हो गया पूरा परिवार!, मरने से पहले बताई उस रात की कहानी

अन्य आरोपियों को पहले मिल चुकी है जमानत

इस मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही जमानत दी जा चुकी है। लोकेंद्र सिंह तोमर, बलबीर अहिरवार और शिलॉम जेम्स की जमानत याचिका को पहले ही मंजूरी मिल चुकी थी। हालांकि थित सहयोगी राज रघुवंशी अभी न्यायिक हिरासत में है।

सोनम को बेल मिलने के बाद राजा का परिवार इस फैसले से खुश नहीं है। उन्हें बड़ा झटका लगा है। परिवार का कहना है कि वो आगे कानूनी विकल्पों पर विचार करेंगे।

ये भी पढ़ें:- 19 हजार के लिए सबूत मांग रहे थे बैंक कर्मी!, मजबूर भाई कब्र से निकालकर बहन का कंकाल लेकर पहुंचा Video

हनीमून में रची थी पति की हत्या की साजिश

दरअसल ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी से जुड़ा है। शादी के कुछ दिनों बाद ही उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने हनीमून पर शिलांग जाकर अपने पति की हत्या करवाई। इस केस में पत्नी सोनम ही मुख्य आरोपी है। इस मामले ने इंटरनेट पर भी काफी सुर्खियां बटौरी थी। ऐसे में सोनम को मिली जमानत इस हाई-प्रोफाइल केस में अहम मोड़ माना जा रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें