National

वोटिंग के दिन दहल उठता बंगाल? दूसरे चरण के चुनाव से पहले 79 देसी बम मिलने से हड़कंप Bengal chunav

Bengal chunav: वेस्ट बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बाद 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। हालांकि इससे पहले ही सुरक्षा से जुड़ा एक मामला सामने आया है। वोटिंग से पहले ही 79 देसी बम मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) द्वारा इसकी जांच की जाएगी।

Bengal chunav: दूसरे चरण के चुनाव से पहले 79 देसी बम मिलने से हड़कंप

अधिकारियों की माने तो रविवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है। दरअसल ये मामला कोलकाता के भांगड़ से जुड़ा है। इसी इलाके के उत्तर काशी पुलिस थाने में शनिवार को इस मामले को दर्ज किया गया था।

bengal

ये भी पढ़ें:- रिजल्ट से पहले ही भविष्यवाणी!, PM Modi बोले,- ‘अब सीधा शपथ ग्रहण में आऊंगा…’

इस मामले में NIA करेगी जांच

इसी क्षेत्र में बड़ी संख्या में देसी बम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री पुलिस द्वारा बरामद की गई। खबरों की माने तो बमों को छिपाकर रखा गया था।

इस मामले के बाद निर्वाचन आयोग भी सख्त हो गया है। आयोग ने पुलिस को इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने को कहा है। साथ ही इस मामले की जांच NIA को सौंप दी गई।

ये भी पढ़ें:- पार्टी बनी कत्ल की रात!, बर्थडे बॉय ने ही 3 दोस्तों को उतारा मौत के घाट

घर से मिले विस्फोटर

भांगड़ इलाके में एक व्यक्ति के घर से इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक मिले है। खुफिया सूचना मिलने पर आरोपी रफीकुल इस्लाम के घर छापेमारी की गई। कहा जा रहा है कि वो सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का कथित कार्यकर्ता है। हालांकि अभी इस मामले में जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:- एक बार फिर विवादों में फंसे Baba Dhirendra Shastri, अपने इस बयान पर मांगी माफी

वोटिंग के दिन दहल उठता बंगाल?

बताते चलें कि राज्य में 294 सीटों पर चुनाव होने है। जहां 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों पर पहले ही वोटिंग हो चुकी है। तो वहीं 29 अप्रैल को दूसरे और अंतिम चरण में 142 सीटों पर मतदान होने है। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले बमों के मिलने से सुरक्षा चिंता बढ़ गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें