पार्टी बनी कत्ल की रात!, बर्थडे बॉय ने ही 3 दोस्तों को उतारा मौत के घाट

जन्मदिन की पार्टी खूनी खेल में बदल जाएगी ये किसी ने शायद सोचा भी नहीं होगा। बुलंदशहर में हुई इस बर्थडे पार्टी का खूनी अंत हुआ है। यहां पर बर्थडे बॉय ने ही अपने तीनों दोस्तों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने भाजपा सभासद के भाई, चचेरे भाई और भतीजे की हत्या कर दी।
पार्टी बनी कत्ल की रात!, बर्थडे बॉय ने ही 3 दोस्तों को उतारा मौत के घाट
दरअसल ये मामला खुर्जा के RJS फिटनेस जिम का है। वारदात शनिवार देर रात 12 बजे की है। जहां जिम में बर्थडे पार्टी चल रही थी। बर्थडे बॉय यानी मुख्य आरोपी जीतू सैनी बसपा का नगर अध्यक्ष रह चुका है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि सभासद के चचेरा भाई ने बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया।
ये भी पढ़ें:- एक बार फिर विवादों में फंसे Baba Dhirendra Shastri, अपने इस बयान पर मांगी माफी
केक लगाने को लेकर हुआ विवाद!
बस फिर क्या था इसी को लेकर वो भड़क गया। पहले दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। ऐसे में बर्थडे बॉय ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर भाजपा के भाइयों-भतीजे पर अंधाधुंध गोलिया बरसानी शुरू कर दी। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गए।

भाजपा सभासद के भाईयो की हत्या
मृतक की पहचान मनीष सैनी (30), आकाश सैनी (19) और अमरदीप सैनी (32) के रूप में हुई है। मनीष वार्ड नंबर- 24 के भाजपा सभासद संजय सैनी के छोटे भाई थे।

तो वहींआकाश और अमरदीप उनके भतीजे और चाचा के लड़के थे। कड़ी सुरक्षा में तीनों शव घर पहुंचा। जहां रविवार शाम तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है।
ये भी पढ़ें:- जयमाला के दौरान बेहोश हुआ दूल्हा, लड़की पक्ष ने बारातियों को ही बना लिया बंधक
बहाने से दावत में बुलाकर किया कत्ल?
मृतक मनीष की बहन रजनी का कहना है कि बहाने से भाई को दावत में बुलाया गया। जिसके बाद उन्हें बेवजह मौत के घाट उतारा गया। उन्होंने सीएम योगी से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
10 लोगों पर FIR, आरोपी फरार
पुलिस के मुताबिक जीतू सैनी और मयंक सैनी मुख्य आरोपी हैं। मयंक की पिस्टल जीतू ने गोली चलाई। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी CCTV का डीवीआर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने जीतू-मयंक के साथ-साथ 10 लोगों पर FIR दर्ज की है। तो वहीं 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जहां पूछताछ जारी है।