Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड से कनाडा भेजे है रहे पार्सल में छिपी थी अफीम, दिल्ली एयरपोर्ट में हुई बरामद

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग और उत्तराखंड नार्कोटिक विभाग को संयुक्त कार्रवाई में ड्रग्स तस्करी का क चौंकाने वाला मामला सामने आया है। टीम ने कनाडा भेजे जा रहे एक पार्सल से करीब 500 ग्राम अफीम बरामद की है। इस पूरे मामले में उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले का कनेक्शन सामने आया है, जिससे हड़कम मच गया है।

उत्तराखंड से कनाडा भेजे है रहे पार्सल में छिपी थी अफीम

जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में स्थित मिगलानी इंटरप्राइजेज कोरियर सेंटर से एक पार्सल कनाडा के लिए लगभग एक हफ्ते पहले कोरियर किया गया था। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने जांच के बाद अपने कब्जे में ले लिया। कस्टम विभाग ने पार्सल को उत्तराखंड नार्कोटिक विभाग की टीम को सौंप दिया। टीम पार्सल लेकर किच्छा के मिगलानी इंटरप्राइजेज कोरियर सेंटर पहुंच गई।

नार्कोटिक टीम ने पार्सल करने वाली लड़की को सूचना दी, कि आपका पार्सल वापस आ गया। जानकारी मिलने के बाद लड़की पार्सल लेने कोरियर सेंटर पहुंची, जहां पहले से उत्तराखंड नार्कोटिक विभाग की टीम किच्छा पुलिस के साथ मौजूद थी। टीम ने कोरियर सेंटर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, और जांच के आधार पर संदिग्धों से कई घंटे पूछताछ जारी हैं..

स्टूलो के पैरों के अंदर छिपाई थी अफीम

वहीं सूत्रों की मानें तो एक सप्ताह पहले एक लड़की और एक लड़का ने पार्सल को लेकर मिगलानी इंटरप्राइजेज कोरियर सेंटर पहुंचे थे। किच्छा से कनाडा चार छोटे प्लास्टिक के स्टूल कोरियर करे थे, इन छोटे स्टूलो के पैरों के अंदर 500 ग्राम अफीम रखकर कनाडा सप्लाई कर रहें थे। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने जांच के दौरान पकड़ लिया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें