International News

नकाब लगाकर हमला, फिर किया पीछा… होर्मुज में ईरान ने भारतीय जहाज को पकड़ा Video

Iran Seized Indian Bound Ship in Hormuz: भारत की तरह आ रहे जहाज और एक अन्य को भी ईरान ने कब्जे में ले लिया है। जिसकी जानकारी गुरुवार को सामने आई। हॉर्मुज में एक नकाबपोश ईरानी कमांडो ने इस जहाज को पकड़ लिया। चलिए जानते है कि जहाज को आखिर कैसे कब्जे में लिया।

होर्मुज में ईरान ने भारतीय जहाज को पकड़ा Video

दरअसल इसका एक वीडियो IRGC ने शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे नकाबपोश कमांडो जहाज का पीछा करता है। जिसके बाद आखिर में उसपर चढ़कर कब्जे में ले लेता है।

जहाज हॉर्मुज की नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।कथित तौर पर प्रोपेगैंडा फैलाता उस बीच आया जब अमेरिकी मरीन ने दो ईरानी झंडे वाले जहाजों पर चढ़कर उन्हें कब्जे में लिया था। ये जहाज हॉर्मुज में लगी नाकेबंदी को तोड़ रहे थे। घटना कुछ ही घंटों बाद हुई, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान किया था।

दुबई से गुजरात के मुद्रा बंदरगाह की तरह जा रहे जहाज

ईरानी कमांडो ने पनामा झंडे वाले MSC फ्रांसेस्का (Francesca) और लाइबेरिया के झंडे वाले Epaminondas पर कब्जा किया। बता दें कि ये जहां दुबई से गुजरात के मुद्रा बंदरगाह की तरह जा रहे थे। दोनों जहाजों को कब्जे में लिया गया। जहां से इन्हें ईरान के तट पर ले जाया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें