National

गर्लफ्रेंड ने BDSM की आड़ में प्रेमी को बुलाया, जिंदा जलाकर आखिरी पलों का बनाया Video

बेड पर बॉयफ्रेंड, आंखों पर पट्टी और हाथ और पाव हथकड़ी से बंधे थे। कपल के बीच इस BDSM रोल प्ले ने अचानक एक चौंकाने वाला मोड़ लिया। जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। सुबह युवक की लोश बेड पर इसी अवस्था में मिली। इस केस में पता चला कि गर्लफ्रेंड ने युवक को जिंदा जला दिया। ना सिर्फ जलाया बल्कि इस पल को कैमरे में रिकॉर्ड भी कर लिया। पुलिस ने इस केस में उत्तर-पश्चिमी बेंगलुरु की रहने वाली 27 साल की महिला को गिरफ्तार किया है।

गर्लफ्रेंड ने BDSM की आड़ में प्रेमी को बुलाया

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने प्रेमी को पहले बांधा और उसके बाद आंखों पर पट्टी बांधकर उसे आग लगाकर जिंदा जला दिया। इस पल को उसने अपने कैमरे में भी रिकॉर्ड किया। दरअसल आरोपी प्रेमा और पीड़ित किरण दोनों 27 साल के थे। वो बीते दो साल से रिलेशनशिप में थे। दोनोंराजाजीनगर में एक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर स्टोर में साथ काम करते थे।

जिंदा जलाकर आखिरी पलों का बनाया Video

प्रेमा अपने प्रेमी किरण से शादी करना चाहती थी। हालांकि बॉयफ्रेंड टाल-मटोल कर रहा था। जिसके बाद उसने एक दिन शादी के लिए इनकार ही कर दिया। जिससे प्रेमा काफी आग बबुला हो गया। बस फिर क्या था उसने उसे खत्म करने का प्लान रचा। हालांकि उसने अपना गुस्सा अपने बॉयफ्रेंड के आगे जाहिर नहीं किया। प्रेमा ने किरण ने को अपने घर बुलाया।

बताए बीडीएसएम के पल

पुलिस ने बताया कि घर में प्रेमा ने उसे सरप्राइज देने की बात कही। किरण को उसे यकीन दिलाया कि दोनों के बीच ये पल काफी खास और शानदार होगा। उसने उसके आंख में पट्टी बांधी और उसके हाथ पैर भी रस्सी से बांध दिए। उसने बताया कि ये सब BDSM एक हिस्सा है। ये सब करने के बाद उसने बॉयफ्रेंड को ऐसे ही छोड़ दिया। जिसके बाद उसने उसपर ज्वलनशील पदार्थ डाला और आग लगा दी। खुद को किरण छुड़ाने में नाकाम रहा। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें