International News

Trump ने की हदे पार! भारत के लिए की बेहद घटिया टिप्पणी, पढ़कर खौल उठेगा आपका खून

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) कुछ कहे और लोगों को वो अटपटा ना लगे ऐसा तो हो ही नहीं सकता। उनकी दुनिया से परे बातें अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती है। अब हाल फिलहाल में भी उन्होंने भारत को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसको लेकर एक बार फिर लोगों का पारा हाई है। इस अपमानजनक बात को पढ़कर आपका भी खून खौल उठेगा।

Donald Trump ने की हदे पार! भारत के लिए की बेहद घटिया टिप्पणी,

दरअसलअमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी रेडियो होस्ट माइकल सेवेज का लेटर रिपोस्ट किया। इस लेटर में भारत समेत चीन और अन्य देशों को हेलहोल कहा गया है। इसमें अमेरिकी जन्मसिद्ध नागरिकता कानून में बदलाव की मांग की है। साथ ही नस्लवादी टिप्पणियां भी की गई हैं।

नागरिकता कानून पर तीखा हमला

सैवेज के इस लंबे नोट में जन्मसिद्ध नागरिकता को लेकर चल रही बहस को लेकर लिखा गया है। इसमें उन्होंने जन्म के आधार पर गैर-नागरिकों के बच्चों को नागरिकता देने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अदालत नहीं, इस मुद्दे पर राष्ट्रीय जनमत संग्रह होना चाहिए।

इस लेटर में लिखा है “यहां पैदा होते ही बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे चीन, भारत या दुनिया के किसी और ‘नरक’ जैसी जगह से अपने पूरे परिवार को यहां बुला लेते हैं। यह देखने के लिए आपको बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है। अब यहां अंग्रेजी नहीं बोली जाती। आज जो प्रवासी वर्ग यहां आ रहा है उनमें इस देश के प्रति लगभग कोई निष्ठा नहीं है जो कि हमेशा से ऐसा नहीं था।”

नरक से अपने परिवार को यहां लाते है

लेटर में लिखा गया कि अमेरिका आपक बाहरी देशों के लोग नौवें महीने में ही बच्चा कर लेते है। जिससे उन्हें यहां की नागरिकता मिल जाती है। यहां पैदा होने वाला बच्चा तुरंत यहां का नागरिक बन जाता है। फिर वो अपने पूरे परिवार को चीन, भारत या दुनिया के किसी हेल होल यानी नरक से यहां लेते हैं। लेटर में साफ तौर पर शब्द है कि, “यहां पैदा होने वाला बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे चीन भारत या दुनिया के किसी अन्य ‘नरक’ से अपने पूरे परिवार को यहां ले आते हैं।”

भारतीय-चीनी लोगों के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल

इस लेटर में भारत और चीनी लोगों के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। इसमें उन्हें ‘लैपटॉप वाले गैंगस्टर’ बताया गया है। साथ ही आरोप लगाए कि उन्होंने ‘अमेरिकी झंडे का अपमान किया है।’

ट्रंप ने इसी लेटर को किया रिपोस्ट

अब भारत के खिलाफ इसी अपमानजनक पोस्ट को ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर रिपोस्ट किया है। इस रिपोस्ट से एक दिन पहले उन्होंने ये दावा किया था कि अमेरिका के अलावा दुनिया में कोई भी देश जन्मसिद्ध नागरिकता नहीं देता। लेकिन आपको बता दें कि करीब तीन दर्जन से ज्यादा देशों में ये नियम है। जिसमें कनाडा, मेक्सिको और दक्षिण अमेरिका के कई देश शामिल हैं।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें