Rudraprayag NewsBig News

Rudraprayag Accident: भीरी-ककोला मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, 3 की मौत

Rudraprayag Accident: रुद्रप्रयाग से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। भीरी-ककोला मोटर मार्ग एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन

हादसा बीती रात का है। जानकर के अनुसार भीरी से औरिंग की तरफ आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशकार के बाद रात के अंधेरे में वाहन से लोगों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

हादसे में 3 की मौत

प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी के अनुसार मृतकों की पहचान नवीन सिंह (30) निवासी रुद्रप्रयाग, अंशुल (28) निवासी रुद्रप्रयाग और अमित सिंह (35) निवासी रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को भी जानकारी दे दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें