Business

Gold Silver Price Today: बाजार खुलते ही भर भराकर गिरे सोने-चांदी के दाम!, चेक कर लें ताजा भाव

Gold Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में जहां चांदी की कीमत में करीब 6000 रुपए तक की गिरावट आई। तो वहीं सोना भी आज भर-भराकर गिरा है। चलिए जानते है कि आज गोल्ड-सिल्वर का रेट क्या चल रहा है?

Gold Silver Price Today: बाजार खुलते ही भर भराकर गिरे सोने-चांदी के दाम!

एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में चांदी और सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। सोने में गिरावट आई है। जहां बीते कारोबारी दिन में 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 1,52,657 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ। तो वहीं आज सोना 1,52,051 रुपए पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में सोने में 938 रुपए की गिरावट देखी गई। ये शुरुआत में 1,51,719 रुपए तक फिसला।

ये भी पढ़ें:- Trump ने की हदे पार! भारत के लिए की बेहद घटिया टिप्पणी, पढ़कर खौल उठेगा आपका खून

चांदी 6000 तक लुढ़की Silver Price Today

बीते कारोबारी दिन में 5 मई की डिलीवरी वाली चांदी 2,48,364 रुपये प्रति किलो के भाव में बंद हुई। तो वहीं आज चांदी 6,144 रुपये की गिरावट खुली है। चांदी 2,42,220 रुपये प्रति एक किलों के भाव पर ट्रेंड करती नजर आई।

ये भी पढ़ें:- पेट्रोल पंप पर भिड़ी पापा की परियां!, लात घूंसे तो छोड़ों एक ने तो सीधा चढ़ा दी गाड़ी Video

सर्राफा में सोने की कीमत Gold Price Today

सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत गिरी है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत में1,200 रुपए की गिरावट दर्ज हुई है। जिससे आज 24K सोने का दाम 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। तो वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत अभी 1,40,750 रुपए चल रही है। 18 कैरेट वाला गोल्ड 1,15,160 रुपए पर आ गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें