पेट्रोल पंप पर भिड़ी पापा की परियां!, लात घूंसे तो छोड़ों एक ने तो सीधा चढ़ा दी गाड़ी Video

Papa ki Pariyon ki Fight Video Viral: आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसे देखकर आप भी थोड़ा सा हंस पड़ेगे। दरअसल महाराष्ट्र के एक पेट्रोल पंप में पापा की परियों की आपस में भिड़ंत देखने को मिली। पहले दो वो किसी बात पर झगड़ती दिखाई देती हैं।
हालांकि बहस इसके बाद कुछ ज्यादा ही बढ़ गई। जिसके बाद ये बहस हिंसक रूप ले लेती है। बात लात-घूंसों तक पहुंच जाती है। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे पर गाड़ी भी चढ़ाती नजर आती है। वहां मौजूद लोग खड़े होकर इस तमाशे को कैमरे में रिकॉर्ड करने लगे।
पेट्रोल पंप पर भिड़ी पापा की परियां! Papa ki Pariyon ki Fight Video Viral
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां पेट्रोल पंप के बीचों बीच एक दूसरे के साथ युद्ध कर रही है। दोनों के बीच बहस देखते ही देखते लात घूंसों की बारिश में बदल गई। पेट्रोल पंप कुछ ही मिनटों में जंग का मैदान बन गया। क्रीम कुर्ता पहली लड़की ब्लैक टॉप वाली को चांटा मारती है और बाल पकड़कर नीचे की ओर गिरा देती है। इसी के बाद मामला ज्यादा बढ़ जाता है।
बहसे देखते ही देखते लात घूंसो में बदली
इसके बाद एक लड़का स्कूटी लेकर आता है। देखते ही देखते वो ब्लैक टॉप वाली लड़की पर स्कूटी चढ़ा देता है। लड़की इसके बाद अपना पैर पकड़ दर्द से तड़पने लगती है। इन सब के बावजूद भीड़ तमाशबीन बनी रहती है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, “लड़कियों की लड़ाई में कभी पड़ना नहीं चाहिए।” तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “पापा की परियों को समझाओ, झगड़ा छोड़ दें।”