Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: 20 अप्रैल को इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आगे ऐसा रहेगा हाल

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम गड़बड़ाने के आसार नजर आ रहे है। खासकर पहाड़ी इलाकों में मौसम थोड़ा अस्थिर रहने वाला है। जहां मौसम विभाग ने हल्की बारिश और अकाशिय बिजली की चेतावनी जारी की है। तो वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार नजर आ रहे हैं। तो वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने वाला है। हालांकि हल्की से बहुत हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। 20 अप्रैल को इन जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Uttarakhand Weather Update: 20 अप्रैल को इन जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए 20 अप्रैल को देहरादून(dehradun weather), टिहरी, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए अलर्ट जारी किया है। यहां कुछ इलाकों में तूफान के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। तो वहीं 000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों बर्फबारी हो सकती है। बाकी जिलों की बात करें तो मौसम शुष्क रहने वाला है।

21 और 22 अप्रैल को नहीं बारिश

हालांकि 20 अप्रैल के बाद बारिश देखने को नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने कल यानी 21 और 22 अप्रैल को अधिकांश जिलों में मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि इसके बाद 23 अप्रैल को एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है।

23 और 24 अप्रैल को फिर बिगडे़गा मौसम

23 और 24 अप्रैल को मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इस जिलों के कुछ इलाकों में चमक के साथ आंधी-तूफान और हल्की से हल्की बारिश के आसार जताए है। तो वहीं 4000 मीटर या उससे ज्यादा के ऊचाई वाले इलाको में बर्फबारी की संभावना जताई है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें