Udham Singh Nagar NewsHighlight

अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: उधमसिंह नगर में एक साथ कई अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त

उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उधमसिंह नगर में आज जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के अभियान को और गति देते हुए गूलरभोज दिनेशपुर क्षेत्र में एक साथ कई धार्मिक संरचनाओं को सुबह तड़के ध्वस्त कर दिया।

सिंचाई विभाग की भूमि पर किया था अवैध कब्ज़ा

जानकारी के मुताबिक ये धार्मिक संरचनाएं सिंचाई विभाग की भूमि पर कब्ज़ा करके बनाई गई थी। तीन महीने पहले प्रशासन द्वारा सर्वे करने के बाद इन संरचनाओं को बनाने वाले सदस्यों को भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किया था।

उधमसिंह नगर में एक साथ कई अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त

सिंचाई विभाग ने ठंडा नाले वाले क्षेत्र में अवैध कब्जे करने वालों को भी नोटिस जारी किया था। अवैध कब्जेदारो ने नोटिस के बाद हाईकोर्ट में शरण ली। जहां उन्हें राहत नहीं मिली और वे सुप्रीमकोर्ट से स्थगन आदेश ले आए। लेकिन धार्मिक संरचनाओं पर कोई स्थगन आदेश नहीं होने पर सिंचाई विभाग ने जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ उन्हें आज तड़के ही ध्वस्त कर दिया।

सरकार की प्राथमिकता है सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाना: DM

डीएम नितिन भदौरिया ने बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने का अभियान राज्य सरकार की प्राथमिकता है। वहीं एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई 3 धार्मिक संरचनाओं को हटा कर कब्जा लिया गया है। उक्त संरचनाओं के निर्माण के लिए कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं ली गई थी और न ही भूमि स्वामित्व संबंधी दस्तावेज कब्जेदारो ने दिखाए। SC के इस बारे में दिए गए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए कार्रवाई की गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें