Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम की दोहरी मार मिल रही है। जहां एक और चटख धूप ने मैदानी इलाकों में लोगों को परेशान कर रखा है। तो वहीं दूसरी तरफ ऊंचे पहाड़ी इलाकों में एक बार फिर बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है।

बढ़ती गर्मी के बीच प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 -48 घंटों (uttarakhand ka mausam) के बीच राज्य में बारिश के आसार बताए है। चलिए जानते है कि किन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड के कई जिले में तेज हवा के झौंके के साथ हल्की बारिश की संभावना बन रही है। तो वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना हैं। ऐसे मेंबढ़ती गर्मी के बीच राज्य के लोगों को राहत मिलने वाली है। आने वाले 48 घंटों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में 18 से 19 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। इसको लेकर IMD ने अलर्ट भी जारी किया है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 18 से 19 अप्रैल के बीच बारिश के साथ-साथ गरज-चमक की संभावना जताई है। जहां ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ-साथ हल्की बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। तो वहीं मैदानी इलाकों देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। तो वहीं नैनीताल में बारिश के साथ ठंडी हवाओं का दौर देखने को मिलेगा।

18-19 अप्रैल में उत्तराखंड में बारिश की संभावना

18 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। तो वहीं अन्य जिलों में धूप खिली रहेगी। देहरादून, हरिद्वार में बहुत हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

19 अप्रैल: इस दिन भी हल्की बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। जिससे मैदानी इलाकों में बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिलेगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें