आपका फेवरेट साबुन-शैम्पू महंगा! इस FMCG कंपनी ने दिया बड़ा झटका, कितने बढ़े दाम

HUL Price Hike: देश की बड़ी FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने साबुन और शैम्पू की कीमतों को बढ़ाने का निर्णय लिया है। Hindustan Unilever Limited (HUL) ने साबुन ब्रांड्स के दाम बढ़ा दिए है। दरअसल ये फैसला कच्चे माल और पैकेजिंग की बढ़ती लागत को देखकर लिया गया है।
आपका फेवरेट साबुन-शैम्पू महंगा! HUL Price Hike
HUL ने अपने साबुन ब्रांड्स जैसे Liril, Pears और Dove की कीमतें बढ़ा दी है। इनमें ₹2 से ₹3 प्रति 100 ग्राम तक की बढ़ोतरी की गई है। कीमतों में करीब 3% से 5% के बीच बढ़ोतरी की गई है।
कौन-कौन से साबुन हुए महंगे?
अब Liril का 100 ग्राम साबुन ₹41 का हो गया है। इसमें करीब 5.13% की महंगाई देखने को मिली है। तो वहीं Pears के दाम में 4% बढ़ोतरी हुई है। जिससे ये ₹52 का हो गया है। Dove के अलग-अलग चीजों के भी दाम बढ़े है। Dove Serum (White) अब ₹60 और Dove Pink ₹70 प्रति 100 ग्राम हो गया है। साबुन के अलावा शैंपू की कीमतों में भी 4-6% तक की बढ़ोतरी हुई है।
FMCG कंपनी ने दिया बड़ा झटका
बताते चलें कि HUL के लिए साबुन काफी अहम सेगमेंट है। पर्सनल केयर कैटेगरी में करीब 90% हिस्सा साबुन का ही है। ये कंपनी को 17-18% तक EBIT मार्जिन देता है। ऐसे में साबुन की कीमतों में बदलाव का असर कंपनी के बिजनेस और मुनाफे दोनों में पड़ता है। यहीं वजह है कि कंपनी ने कीमतें बढ़ाने का फैसला किया।