National

Bihar New CM: बिहार को मिला उसका नया मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी इस दिन लेंगे शपथ

Bihar New CM Samrat Choudhary: बिहार को उसका नया मुख्यमंत्री मिल गया है। सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य को उसका सम्राट मिला है। बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में बीजेपी विधायक दल के नेताओं ने सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) का नाम चुना है। थोड़ी ही देर में वो राज्यपाल से मिलेंगे। जिसके बाद कल यानी बुधवार, 15 अप्रैल को वो सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे।

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री Bihar New CM Samrat Choudhary

राजद से जदयू के रास्ते भाजपा में शामिल होने वाले सम्राट चौधरी ही बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। पहली बार बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बन रहा है। भाजपा कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई। जहां सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन गया।

शिवराज सिंह चौहान ने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों ने विजय कुमार सिन्हा द्वारा प्रस्तावित सम्राट चौधरी के नाम पर सहमति जताई है। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने पार्टी के सभी नेताओं का शुक्रिया अदा किया।

नीतीश कुमार ने दिया अपना इस्तीफा

दरअसल आज ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राज्यपाल सैयद अता हसनैन को सौंपा। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय चौधरी भी थे। उनका इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार भी कर लिया। छह मिनट बाद नीतीश कुमार लोकभवन से बाहर निकले। जहां उन्होंने हाथ जोड़कार लोगों का अभिवादन किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें