Haridwar News

रुड़की में BSM डिग्री कॉलेज के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

रुड़की में बीते रविवार को BSM डिग्री कॉलेज के पास स्थित एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई।

BSM डिग्री कॉलेज के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए फायर कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों की टीम किसी तरह दुकान का शटर तोड़कर अंदर पहुंची, जहां इंजन ऑयल और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी होने के कारण आग तेजी से फैल गई थी।

एक दिन पहले अस्पताल में लगी थी आग

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही रुड़की के Vinay Vishal Hospital में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। लगातार दूसरे दिन आग लगने की घटनाओं ने स्थानीय लोगों में दहशत और चिंता का माहौल बना दिया है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें