Dehradun NewsHighlight

PM Modi देहरादून को देंगे बड़ी सौगात, रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का भी करेंगे शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को देहरादून दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान देहरादून को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और टिहरी जल विद्युत परियोजना के पंपिंग हाउस का लोकार्पण करेंगे। साथ ही रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का भी शिलान्यास करेंगे।

PM Modi करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का भी करेंगे शिलान्यास

बता दें ये परियोजना देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने वाली मानी जा रही है। रिस्पना और बिंदाल नदी के ऊपर बनने वाला एलिवेटेड कॉरिडोर लगभग 26 KM लंबा होगा। इसे बिंदाल नदी पर लगभग 14 किलोमीटर और रिस्पना नदी पर करीब 12 किलोमीटर हिस्से में फोरलेन मार्ग विकसित किया जाएगा।

30 मिनट से सिमटकर महज 10 मिनट होगा सफर

यह कॉरिडोर कारगी से शुरू होकर ब्राह्मणवाला, निरंजनपुर, विजयपुर, जाखन होते हुए मसूरी रोड के मालसी क्षेत्र तक पहुंचेगा। परियोजना को 60 KM प्रति घंटा की रफ्तार के अनुरूप डिजाइन किया गया है, जिससे शहर के भीतर आधे घंटे तक लगने वाला सफर महज 10 से 12 मिनट में पूरा होने की संभावना है। खासतौर पर घंटाघर, बल्लूपुर, राजपुर रोड, सहारनपुर रोड और आईएसबीटी क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

NHAI के माध्यम से किया जाएगा परियोजना का निर्माण

इस महत्वकांशी परियोजना का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI के माध्यम से किया जाएगा। पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल, मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है। बता दें यह परियोजना केवल सड़क निर्माण नहीं, बल्कि देहरादून की भविष्य की यातायात जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया दीर्घकालिक समाधान मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें: जल्द होगा बिंदाल-रिस्पना पर एलिवेटेड रोड बनाने का काम शुरू, तैयारियां तेज

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें