Business

Gold Silver Price Today: आज धड़ाम हुए सोने और चांदी के दाम!, कितनी आई गिरावट, चेक करें

Gold Silver Price Today: आज एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज भी शुक्रवार को कीतमी घातुओं में गिरावट दर्ज हुई है। दोनों कीमती धातुओं में करीब एक परसेंट तक की गिरावट देखने को मिली है।

Gold Silver Price Today: आज धड़ाम हुआ सोना

सोने की बात करें तो एमसीएक्स पर सोना 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ ₹1,52,561 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता नजर आया। हालांकि, दिन की शुरुआत में ये ₹1,52,990 के उच्च स्तर पर बना हुआ था। हालांकि ये भी पिछले बंद भाव से 444 रुपए कम था।

Silver Price Today चांदी के भी कम हुए दाम

तो वहीं दूसरी ओर चांदी की चमक भी फीकी दिखाई दी। पिछले बंद भाव से चांदी 0.7 प्रतिशत टूटी है। जिससे आज ये ₹2,42,067 प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर आ गई। दिन में चांदी ने ₹2,43,704 के उच्चतम स्तर को छुआ। जिससे ये ₹2,42,899 पर ट्रेंड कर रही है।

क्या सोना और गिरेगा?, क्या कहते है विशेषज्ञ Gold Price Today

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, एमसीएक्स गोल्ड फिलहाल ₹1,52,500 के आस-पास बना हुआ है। निचले स्तरों पर भी खरीदारी धीमी है। ऐसे में जानकारों की माने तो अगर सोने की कीमतें ₹1,53,000 के पार टिक जाती है तो बुलिश ट्रेंड बाजार में लौट सकता है। जिससे सोने का भाव ₹1,55,000 के करीब हो जाएगा। हालांकि अगर सोना ₹1,52,000 के स्तर से नीचे गिरता है तो ये 1,48,000 तक फिसल सकता है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें