कुछ ही घंटों में टूटा Ceasefire?, UAE-कुवैत पर मिसाइल अटैक, Iran में भी धमाका

अमेरिका और ईरान के बीच 28 फरवरी से जारी चल रही थी। इसी बीच आज जंग के करीब 40 दिन बाद बुधवार सुबह सीजफायर का ऐलान किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी है।
हालांकि ये सीजफायर एक दिन भी नहीं टिक पाया। दरअसल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का कहना है कि ईरान की तरफ से अभी भी मिसाइल अटैक किया जा रहा है। इसी को लेकर यूएई भी इन मिसाइलों को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई कर रहा है।
ये भी पढ़ें:- LPG Crisis: सीजफायर के बाद गैस सप्लाई को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, नया फॉर्मूला तैयार
कुछ ही घंटों में टूटा Ceasefire?
दरअसल कुछ ही घंटों परहले ईरान अमेरिका और इजरायल के बीच दो हफ्तों का युद्धविराम तय हुआ। इसी के बाद यूएई ने बयान दिया कि उनका एयर डिफेंस ईरान की तरफ से दागी जा रही मिसाइलों को रोकने के लिए काफी हैं। लेकिन यूएई ने ये साफ नहीं किया कि ईरान द्वारा हमला किस जगह पर किया गया।
ये भी पढ़ें:- कुछ ही घंटों में टूटा Ceasefire?, UAE-कुवैत पर मिसाइल अटैक, Iran में भी धमाका
UAE-कुवैत पर मिसाइल अटैक
कुवैत की सेना ने भी कहा कि वो सुबह आठ बजे से ईरानी ड्रोन हमलों से निपट रहे हैं। सेना की माने तो उन्होंने कई ड्रोन मार गिराए। ये ड्रोन दक्षिणी क्षेत्र में महत्वपूर्ण तेल प्रतिष्ठानों और बिजली स्टेशनों पर दागे जा रहे थे।
Iran में भी धमाका
तो वहीं ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने लावन रिफाइनरी में विस्फोट की खबर दी है। ईरान के लावन आईलैंड पर एक तेल रिफाइनरी में बड़ा धमाका हुआ। सीजफायर के बाद ईरान में ये धमाके की ये पहली खबर है। हालांकि अभी विस्फोट के कारणों का पता नहीं चला है।
लेबनान में सीजफायर नहीं?
इसके साथ ही आपको बता दें कि भले ही सिजफायर हो गया हो, लेकिन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस की तरफ से ये साफ कर दिया गया है कि ये लेबनान में लागू नहीं होगा। ये सीजफायर हिज्बुल्लाह के खिलाफ लागू नहीं होगा। जिससे ये बात तो साफ है कि लेबनान में इजरायली बलों की तरफ से हमला जारी रहेगा।