UttarakhandBig News

IPS अरुण मोहन जोशी और नीरू गर्ग को CAT से मिली बड़ी राहत, केंद्र प्रतिनियुक्ति पर लगाई रोक

उत्तराखंड कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) से बड़ी राहत मिली है। केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण ने दोनों अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति (deputation) आदेशों पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

IPS अरुण मोहन जोशी और नीरू गर्ग को CAT से मिली राहत

बता दें CAT के इस फैसले के बाद दोनों आईजी रैंक के अधिकारियों को फिलहाल केंद्र में डीआईजी रैंक पर तैनाती से राहत मिल गई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनी रहेगी। फिलहाल दोनों अधिकारियों को अस्थायी राहत मिल गई है।

केंद्र सरकार के आदेश को दी थी चुनौती

बता दें गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया था। जिसमें 2005 की आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग को इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस यानी ITBP में तैनाती दी गई थी। वहीं 2006 के तीसरे आईपीएस अधिकारी अरुण मोहन जोशी को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में तैनाती दी गई।

ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार के आदेश को चुनौती!, IPS अरुण मोहन जोशी और नीरू गर्ग पहुंचे हाईकोर्ट

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से जुड़े आदेशों के खिलाफ उत्तराखंड कैडर के दोनों अधिकारियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। प्रतिनियुक्ति को लेकर IPS अरुण मोहन जोशी और नीरू गर्ग ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने आर्टिकल 226 के तहत याचिका दाखिल कर गृह मंत्रालय के हालिया आदेश को चुनौती दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें