Big NewsUttarakhand

केंद्र सरकार के आदेश को चुनौती!, IPS अरुण मोहन जोशी और नीरू गर्ग पहुंचे हाईकोर्ट

आईपीएस अरुण मोहन जोशी (IPS Arun Mohan Joshi ) और नीरू गर्ग (IPS Neeru Garg) हाईकोर्ट पहुंचे है। उन्होंने हाईकोर्ट में आर्टिकल 226 के तहत याचिका दाखिल की है। दोनों अधिकारियों ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी प्रतिनियुक्ति आदेश को चुनौती दी है।

केंद्र सरकार के आदेश को IPS अधिकारियों ने दी चुनौती

दरअसल कुछ दिनों पहले ही गृह मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी किया गया था। जिसमें 2005 की आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग को इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस यानी ITBP में तैनाती दी गई थी। वहीं आईपीएस अधिकारी मुख्तार मोहसिन को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया गया। तो वहीं 2006 के तीसरे आईपीएस अधिकारी अरुण मोहन जोशी को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में तैनाती दी गई।

IPS अरुण मोहन जोशी और नीरू गर्ग पहुंचे हाईकोर्ट

इसी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से जुड़े आदेशों के खिलाफ उत्तराखंड कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

प्रतिनियुक्ति को लेकर IPS अरुण मोहन जोशी और नीरू गर्ग ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने आर्टिकल 226 के तहत याचिका दाखिल कर गृह मंत्रालय के हालिया आदेश को चुनौती दी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें