अवॉर्ड शो में Rajpal Yadav की हुई बेइज्जती, सपोर्ट में उतरे सलमान खान

हाल ही में हुए एक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस क्लिम में राजपाल यादव (Rajpal Yadav) का होस्ट एक्टर चेक बाउंस केस को लेकर मजाक बनाते हुए नजर आए। इसको सुनने के बाद एक बार को राजपाल यादव झेंप जाते हैं। वहीं अब इसको लेकर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) उनके सपोर्ट में उतरे हैं।
राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे सलमान खान Salman Khan come in support of Rajpal Yadav
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के सपोर्ट में आए है। उन्होंने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो, काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलता रहेगा। हकीकत ये है, और ये याद रखने के कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया में ही है।”
राजपाल यादव ने भी जताया आभार
वहीं सलमान खान द्वारा मिले इस सपोर्ट को लेकर राजपाल यादव ने भी एक्टर का आभार जताया है। उन्होंने सलमान की पोस्ट पर रिप्लाई किया, “भाई, मेरे 30 साल के सफ़र को सराहने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। आप हमेशा एक बड़े भाई की तरह रास्ता दिखाते आए हैं। लव यू, भाई, नमन!”
राजपाल यादव की अवॉर्ड शो में हुई बेइज्जती
दरअसल ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक इवेंट में होस्ट सौरभ द्विवेदी राजपाल यादव के कथित फाइनेंशियल केस पर बात करते है। इसमें राजपाल यादव कहते हुए नजर आए कि “रुपया डॉलर सब ऊपर नीचे हो रहा है। कुछ समझ नहीं आ रहा है बस बैठे-बैठे शांति शांति कर रहा हूं।”
ये सुनकर सौरभ कहते हैं, “राजपाल भाई, डॉलर कितना भी ऊपर-नीचे हो जाए, आपको उतने ही पैसे लौटाने पड़ेंगे, जितने उधार हैं।” ये सुनकर राजपाल थोड़ा झेंप जाते है। उनके चेहरे से लगता है कि वो थोड़ी शर्मिंदगी महसूस करते हैं। हालांकि बाद में वो फिर हंसने लगते हैं। तो वहीं अवॉर्ड शो में सौरभ द्विवेदी की ये बात सुनकर बाकी सेलेब्स भी हैरान हो जाते हैं।
इस बेइज्जती से फैंस भी नाराज
इसपर कॉमेडियन ज़ाकिर खान बीच में टोकते हुए कहते हैं, “यs मामला कोर्ट में चल रहा है और इस पर इवेंट में आगे बहस नहीं होनी चाहिए।” बताते चलें कि राजपाल यादव की इस बेइज्जती से उनके फैंस भी काफी नाराज हैं।